Rakul Preet Singh

Rakul Preet Singh: इनकम टैक्स रेड की खबरों पर भड़की रकुल प्रीत, कहा- ’20 की उम्र से टैक्स भर रही’

Rakul Preet Singh: हाल ही में खबर आई थी कि इनकम टैक्स विभाग ने रकुल के कंई ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं अब एक्ट्रेस ने…

हाल ही में खबर आई थी कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और इनके ससुर वासु भगनानी के कंई ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं अब रकुल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये क्लियर किया है कि ये जाँच उनसे संबंधित नहीं थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कंई मीडिया हाउस और जर्नलिस्ट पर भी निशाना साधा है। रकुल ने बताया कि वे आर्मी बैकग्राउंड से आती है और उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्टी में अपनी जगह बनाई है।

Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों पर जताई नाराजगी

दरअसल कुछ समय पहले ही रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनहोंने लिखा, “ये देखकर बेहद दुख होता है कि खुद को ऑनलाइन रिपोर्टर कहने वाले और कंई मेन स्ट्रीम मीडिया जर्नलिस्ट तथ्यों की पुष्टि किए बिना खबरों को  सनसीखेज बनाने में लगे है। तो चलिए फिर एक बार में ही सबके लिए रिकॉर्ड को सही कर दे।”

बिना किसी गॉडफादर के बनाई इंडस्ट्री में जगह- रकुल

Rakul Preet Singh ने आगे कहा, “वो छापेमारी मुझसे संबंधित नहीं थी। मैं आर्म्ड फोर्स बैकग्राउंड से आती हूँ और मेरा इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। मैं अपनी कठोर मेहनत की वजह से यहाँ पहुंची हूँ और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते 20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हूँ।”

“मैं किसी भी प्रकार के अवैध विदेशी धन प्रेषण में व्यक्तिगत रूप से या किसी भी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से शामिल नहीं हूँ। मैं ये भी बताना चाहती हूँ कि मेरे पास देश या विदेश में किसी भी प्रकार की बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। मुझे कभी भी किसी ने कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट में नहीं दी है और न ही मैंने ऐसी कोई प्रॉपर्टी स्वीकार की है।”

मीडिया से Rakul Preet Singh की अपील

रकुल ने आगे कहा, “वे सभी लोग जिन्होंने इस झूठी, दुर्भावनापूर्ण, और अटकलों पर आधारित रिपोर्टों को पब्लिश किया है, मैं उन सभी से आग्रह करती हूँ कि ये इन्हे वापिस ले और तथ्यों को स्पष्ट करें। मैं ये बात अच्छी तरह से समझती हूँ कि मीडिया हाउस चलाने वाले हर एक व्यक्ति का अपना कमर्शियल प्रेशर होता है लेकिन ये तथ्यों की कीमत पर नहीं हो सकता और निश्चित रूप से किसी की रेप्यूटेशन और आजीविका के कीमत पर तो बिल्कुल भी नहीं।”

यह भी देखें: Anushka Ranjan के बर्थडे पर आदित्य सील का प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘तू मेरी है…’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top