Site icon Filmy Ghost

प्रियंका चोपड़ा ने देखी Maa Behen Movie, माधुरी दीक्षित को कहा क्वीन, तृप्ति और धरना के बारे में कही ये बात 

Maa Behen Movie

Maa Behen Movie: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई माँ बहन मूवी देखी। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद उन्हों माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की काफी तारीफ की है।

सुरेश त्रिवेनी के निर्देशन में बनी फिल्म माँ बहन (Maa Behen Movie) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा लीड रोल में है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी ये फिल्म देखी और अपना रीव्यू साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने देखी Maa Behen Movie

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माँ बहन मूवी की पूरी स्टारकास्ट व टीम को शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही देसी गर्ल ने बताया कि उन्हें ये मूवी काफी अच्छी लगी।

देसी गर्ल ने Maa Behen Movie की पूरी टीम को दी शुभकामनाएँ

प्रियंका ने माँ बहन मूवी की तारीफ करते हुए लिखा, “बेहद शानदार फिल्म, शार्प, फनी और काफी अच्छे ढंग से बनाई गई। मेरी क्वीन, माधुरी दीक्षित नेने हमेशा सीन स्टीलर रही है।  तृप्ति डिमरी- शानदार, क्या शो था। धरना- मैं हमेशा से आपकी बहुत फैन रही हूँ। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूँ कि आप सब हमारे लिए और क्या-क्या लेकर आते है। ऐसे ही कमाल करते रहिए।”

“और सबसे जरुरी बात… यह बहुत ईमानदार और सिनेमैटिक है। सुरेश त्रिवणी का विजन काफी खूबसूरत है। पूरी टीम को बधाई।”

कैसी है Maa Behen Movie

बता दे कि सुरेश त्रिवणी के निर्देशन में बनी Maa Behen Movieएक मर्डर मिस्ट्री और डार्क कॉमेडी मूवी है, जो 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक माँ रेखा (माधुरी दीक्षित और उसकी दो बेटियों जया (तृप्ति डिमरी) और सुष्मा (धरना दुर्गा) के इर्द गिर्द घूमती है।

यह भी जरूर देखें: Katrina Kaif: ‘गजपति कुलपति को सर्दी हो गई है…’,कैटरीना ने बेटे विहान और पति विक्की कौशल संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

Exit mobile version