Preity Zinta

Preity Zinta: विदेश में भी शिव भक्ति में लीन दिखी प्रीति जिंटा, पेरिस के इस खूबसूरत मंदिर में किए दर्शन 

Preity Zinta: दरअसल सावन के आखिरी सोमवार को प्रीति जिंटा पेरिस के एक शिव मंदिर में पहुँची। एक्ट्रेस ने इस दौरान भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित किए और दीया जलाकर…

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही विदेश में रहती हो लेकिन वहां पर भी अपने भारतीय परंपराओं और रीती-रिवाजों का खूब पालन करती है। दरअसल जिंटा इन दिनों पेरिस की ट्रिप पर पर है। वहीं आज सावन के आखिरी सोमवार पर वे वहां के एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर पहुंची और भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखी।

Preity Zinta ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

दरअसल एक्ट्रेस ने इस दौरान का एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। वीडियो में प्रीति ब्लैक टी-शर्ट और वाइट ट्रॉउज़र पहने सिंपल लुक में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने सिर पर एक वाइट दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था।

पेरिस के शिव मंदिर पहुँची प्रीति जिंटा

वीडियो में Preity Zinta को भगवान शिव की आराधना करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वे दीया जलाकर और भगवान के सामने नतमस्तक होते दिखी। वहीं इसके बाद अभिनेत्री ने पुजारी जी से आशीर्वाद भी लिया।

भगवान और कायनात भी कितने अनोखे तरीके से काम करती है- प्रीति जिंटा

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा स कैप्शन भी लिखा है। प्रीति ने लिखा, “किसने सोचा था कि सावन के आखिरी सोमवार को मैं पेरिस के सबसे खूबसूरत भारतीय मंदिर जाऊँगी। इस आखिरी मिनट के प्लान ने मुझे बहुत खुश कर दिया क्योंकि मुझे लगता है कि मुझे हमेशा से यहां आना ही था।”

वाओ ! भगवान और कायनात भी कितने अनोखे तरीके से काम करती है। इस विजिट (मंदिर में दर्शन) के बाद मेरी पेरिस की छोटी सी ट्रिप और भी खास हो गई। अगर आप पेरिस में है तो कनपथी मंदिर जरूर जाएँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको भी ये जगह उतनी ही पसंद आएगी, जितनी मुझे आई है। मुझे यहां ले जाने के लिए और मेरी इस ट्रिप को और भी शानदार बनाने के लिए मेरी प्यारी शैलजा स्वामी का बहुत धन्यवाद। मेरे चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। हर हर महादेव।”

लंबे समय के बाद की फिल्मों में वापसी

बात करें प्रीति जिंटा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने हाल ही में आमिर खान की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ से लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी की है। इस फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल लीड रोल में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top