Parineeti Chopra

Parineeti Chopra के बर्थडे पर पति राघव चड्डा ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, खुद को बताया दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पति 

Parineeti Chopra आज अपना 38वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके पति राघव चड्डा ने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। एक्टेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब परिणीति के पति और पॉल्टीशियन राघव चड्डा ने उनके लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Parineeti Chopra ने यूं मनाया 38वां बर्थडे

दरअसल हाल ही में राघव चड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से परिणीति के बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई प्यारी सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने पति राघव और अन्य लोगों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इस दौरान राघव बर्थडे गर्ल को केक खिलाते नजर आ रहे है, वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों को साथ में पोज देते देखा जा सकता है।

राघव चड्डा का वाइफ के लिए खास नोट

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए राघव ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और साथ ही खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पति भी बताया है। दरअसल इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे नीर की मम्मी, ढेर सारे प्यार के साथ, दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पति।”

Parineeti के बर्थडे भाई शिवांग चोपड़ा का पोस्ट

वहीं राघव चड्डा के अलावा परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने पेरेंट्स और दोनों भाई शिवांग और सहज चोपड़ा के साथ देखा जा सकता है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए शिवांग ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे Dude, ज्यादातर समय तो मैं तुमसे नफरत करता हूँ लेकिन कुछ समय प्यार भी करता हूँ।”

प्रियंका चोपड़ा ने बहन टीशा को यूं किया विश

वहीं परिणीति की कजिन सिस्टर और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। बता दे कि पीसी परिणीति को प्यार से ‘टीशा’ कहकर पुकारती है।

प्रियंका ने परी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे टीशा। यह साल आपके लिए बेहद खूबसूरत हो- प्यार, हंसी, खुशी और उन सभी चीजों से भरा जो आपका दिल चाहता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version