Ranbir Kapoor Birthday

Ranbir Kapoor Birthday: ‘केवल प्यार नो वॉर…’, Love and War की टीम ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीर 

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर ‘लव एंड वॉर’ के टीम ने…

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन ही मेकर्स ने इस फिल्म से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया था। वहीं आज रणबीर के बर्थडे पर भी मेकर्स ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Ranbir Kapoor Birthday पर लव & वॉर के मेकर्स का पोस्ट

दरअसल आज 28 सितंबर को रणबीर कपूर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर भंसाली प्रोडक्शन ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर में लव एंड वॉर की मेन स्टारकास्ट यानि रणबीर, आलिया और विक्की को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

Ranbir Kapoor Birthday
(Ranbir Kapoor Birthday Special)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज केवल प्यार है कोई वॉर नहीं। हैप्पी बर्थडे रणबीर।” बता दे कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर पर लुटाया प्यार

वहीं इसके अलावा रणबीर कपूर की माँ और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। दरअसल नीतू ने रणबीर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी हैप्पी टू यू Rana, तुम मेरे हो और मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानती हूँ।”

Ranbir Kapoor Birthday पर बहन रिद्धिमा का पोस्ट

वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तू मेरा चाँद है, तू ही रैना है। एक हजारो में मेरा भाई है, सारी उम्र हमे संग रहना है।”

यह भी देखें: Love and War से सामने आया विक्की कौशल का फर्स्ट लुक, 2nd पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top