Bollywood

Satendra Soni: ‘लापता लेडीज’ फेम सतेंद्र सोनी के साथ फिल्म सेट पर हुई मारपीट, फीस मांगने पर डायरेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी 

एक्टर Satendra Soni ने बताया शूटिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह से पैसे मांगे तो वे बीच सड़क पर ही उन्हें पीटने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी

आमिर खान प्रोडक्शन  के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में एक्टर सतेंद्र सोनी (Satendra Soni) ने भी छोटू चाय वाला का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनका किरदार भले ही छोटा था लेकिन इतने हुई समय में इन्होने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ दी थी। वहीं हाल ही में सतिंद्र के साथ एक फिल्म सेट पर बेहद ही अमानवीय तरीके से व्यवहार किया गया। इन्होने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए एक डायरेक्टर पर मारपीट, जान से मारने धमकी और पैसे न देने जैसे कंई गंभीर आरोप लगाए है।

Satendra Soni के साथ डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने की मारपीट

दरअसल सतेंद्र सोनी ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे फूट-फुटकर रोते नजर आ रहे थे। वहीं इस दौरान वे बताते है कि वे मैहर, मध्य प्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। हालाँकि शूटिंग पूरी होने के बाद इस फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया और बीच सड़क पर ही उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने इन्हे जान से मारने की धमकी भी दी।

दरअसल इस वीडियो के कैप्शन में सतेंद्र सोनी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, “नमस्ते, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है, मैं एक एक्टर हूँ। मैं मैहर मध्य प्रदेश में एक फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए गया था, जिसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स पुष्पेंद्र सिंह है। इन्होने  फिल्म ‘अजमेर 92’ भी बनाई है।”

actor Satendra Soni news
फोटो: सतेंद्र सोनी के वीडियो से लिया स्क्रीनशॉट

डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने Satendra Soni को दी जान से मारने की धमकी

सतेंद्र सोनी ने आगे लिखा, “इन्होने मुझे मात्र 50,000 रूपए एडवांस भेजकर शूटिंग पर आने को बोला था और बाकि का पेमेंट शूटिंग के दौरान करने को बोला था। लेकिन इन्होने मुझे कोई भी पेमेंट नहीं दिया और मैंने यूनिट के लोगों की बातें सुनी तो किसी को भी पेमेंट नहीं मिला था।”

सेट पर मौजूद अन्य लोगों के साथ भी किया बुरा व्यवहार

एक्टर ने आगे लिखा, “जब मैंने पेमेंट की बात कि तो मेरा पैकअप कर दिया और मुझे धमकाने लगे। ये बोले कि 10 मिनट में होटल चैकआउट कर दो और होटल में दिखने नहीं चाहिए, नहीं तो मारेंगे और इनकी पत्नी प्रगति चौहान जो इस फिल्म की हीरोइन थी, मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगी। और जब मैं डर कर होटल चेकआउट करने लगा तो मेरे साथ श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा भी आ गए।”

इसके साथ ही सतेंद्र ने आगे बताया कि जब ये तीनो पैदल जा रहे तो डायरेक्टर पुष्पपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने कार से इनका पीछा किया और सड़क पर ही इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने पुष्पेंद्र का फोन नंबर साझा किया और किसी से भी इनके साथ काम न करने की गुजारिश की। नीचे देखें पोस्ट-

Satendra Soni latest post

मैहर पुलिस की मदद से सुरक्षित मुंबई पहुंचे Satendra Soni और अन्य कलाकार

बता दे कि सतेंद्र सिंह का ये वीडियो कुछ ही समय में काफी वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें मैहर पुलिस की सहायता मिली। वहीं हाल ही में सतेंद्र ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये सभी सुरक्षित मुंबई पहुँच चुके है। वहीं मुंबई पहुंचने  के बाद उन्होंने मैहर पुलिस और कंई अन्य लोगों का धन्यवाद किया है।

Satendra Soni

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *