Bollywood

Awarapan 2 Teaser: ‘दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा…’, आवारापन 2 के टीजर में दिखा इमरान हाशमी का 19 साल पुराना अंदाज 

Awarapan 2 Teaser : इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में हाशमी एक बार फिर 19 साल पुराने अंदाज में नजर आ रहे है। दरअसल शिवम पंडित के किरदार में इन्हे…

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 19 साल पुरानी फिल्म आवारापन (Awarapan) का सीक्वल बन रहा है। दरअसल मेकर्स ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं आज इस फिल्म का टीजर (Awarapan 2 Teaser) भी जारी कर दिया गया है। इस टीजर में हाशमी एकदम अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे है।

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 Teaser रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने Awarapan 2 का टीजर जारी किया है। इसमें इमरान एक बार फिर अपने शिवम पंडित के दमदार किरदार में नजर आ रहे है।  फिल्म के टीजर की शुरूवात इमरान से होती है, जो बाइक चलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद उन्हें आलिया हामिद (आवारापन में श्रिया सरन द्वारा निभाया गया किरदार) की कब्र के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वे कहते है कि- ‘कुछ लोगों की कहानियाँ उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।’

Awarapan 2 Teaser देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से ‘आवारापन’ की कहानी खत्म हुई थी। इसके बाद टीजर में इमरान हाशमी को काफी खूंखार अंदाज में देखा जा सकता है, वहीं उनके डायलॉग्स भी काफी दमदार है। टीजर के अंत में शबाना आजमी और दिशा पटानी को भी काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है।

Awarapan 2 Teaser देख एक्साइटेड हुए फैंस

वहीं आवारापन 2 का टीजर देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। टीजर देख जहाँ कुछ फैंस इमरान हाशमी की तारीफ करते नहीं थक रहे है, वहीं कुछ फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई।

fans reaction on awarapan 2 teaser

फ्लॉप रही थी Awarapan

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में  इमरान हाश्मी और श्रिया सरन लीड रोल में थे। बता दे कि यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालाँकि इस फिल्म में इमरान हाशमी के काम को दर्शकों ने खूब सराहा था। शिवम् पंडित के रूप में इनकी दमदार एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की थी। इसके अलावा इस फिल्म के दिल छू लेने वाले गानों जैसे- ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरे मेरा रिश्ता’ ने भी इस कल्ट क्लासिक बनाने में काफी मदद की।

Awarapan 2 Release Date

बताते चलें की आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। वहीं इस फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें:

Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन 

Eetha Movie: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया अपना नया लुक, पूछा- ‘तैयार हो ?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *