Khushi Kapoor Birthday

Khushi Kapoor Birthday: 26वें बर्थडे पर बिल्कुल परी सी दिखी खुशी कपूर, बहन जान्हवी ने होस्ट की फेयरीटेल थीम बर्थडे पार्टी 

Khushi Kapoor Birthday: जान्हवी कपुर ने बहन खुशी के 26वें बर्थडे पर ड्रीमी, फेयरीटेल स्टाइल बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। वहीं बर्थडे गर्ल खुशी भी किसी फेयरी से कम नहीं लग यही थी।बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर ने 5 नवंबर को अपना 26वां जन्मदिन (Khushi Kapoor Birthday) मनाया। वहीं खुशी के इस बर्थडे को उनकी बहन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल जान्हवी ने अपनी छोटी बहन के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। वहीं अब इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Khushi Kapoor Birthday Celebration

दरअसल हाल ही में खुशी कपुर ने खुद अपनी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। अपने इस खास दिन पर बर्थडे गर्ल ने पिंक एंड वाइट कलर की एक शार्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इसके अलावा खुशी के बर्थडे पार्टी की डेकोरेशन ने भी हर किसी का ध्यान खींचा। दरअसल इस पार्टी में ड्रीमी, सॉफ्ट पेस्टल रंगों से डेकोरेशन की गई थी, जो काफी प्यारी लग रही थी।
Khushi Kapoor Bithday
(Khushi Kapoor Birthday Party)

खुशी ने दोस्तों संग मनाया 26वां बर्थडे

बता दें कि खुशी की इस बर्थडे पार्टी में उनके लगभग सभी दोस्त पहुंचे थे। तस्वीरें में बर्थडे गर्ल को औरी, आलिया कश्यप, अधिराज सिंह, अक्षत राजन व अपने अन्य कई दोस्तों के साथ पोज देते व मस्ती करते देखा जा सकता है। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी इस बर्थडे पार्टी में खूब एन्जॉय किया।Khushi Kapoor Bithday

जान्हवी ने होस्ट की थी Khushi Kapoor Birthday Party

बता दें कि खुशी कपूर ने इसे अपनी लाइफ की बेस्ट बर्थडे पार्टी बताया है और बहन जान्हवी का इसके लिसे शुक्रिया भी किया है। दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनहोंने कैप्शन में लिखा, “अब तक का सबसे बेस्ट बर्थडे। बेस्ट सिस्टर जान्हवी कपूर, जिसने मेरी लाइफ का बेस्ट बर्थडे प्लान किया, हा हा हा।”
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
वहीं खुशी के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों ने कई प्यारे से कमेंट किए हैं। जान्हवी कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू।’ औरी ने लिखा, ‘अब मुझे समझ में आया कि मेरी गर्दन में दर्द क्यों हो रहा है, मैं बहुत डर गया था कि पता नहीं मैंने क्या कर दिया।’ आलिया कश्यप ने लिखा, ‘बेस्ट बर्थडे पार्टी एवर।’ इसके अलावा भी नव्या नंदा, सुहाना कपुर, श्रीलीला और अर्जुन कपूर सहित सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।
Khushi Kapoor Bithday
(Khushi Kapoor Birthday celebration)

खुशी कपूर का अब तक का सफर

खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर 2000 को मुंबई में हुआ था। वे निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से की। खुशी ने 2023 में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज़ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बेट्टी कूपर का किरदार निभाया। इसी फिल्म से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने भी अभिनय में कदम रखा था।इसके बाद 7 फरवरी 2025 को खुशी की पहली थिएट्रिकल फिल्म लवयापा रिलीज़ हुई, जिसमें उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नज़र आए। उसी साल वे नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा नादानियां में इब्राहिम अली खान के साथ भी दिखीं।

आने वाला प्रोजेक्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी अपनी माँ श्रीदेवी की 2017 की फिल्म मॉम के सीक्वल मॉम 2 में नज़र आएंगी, जिसमें करिश्मा तन्ना भी हैं। बोनी कपूर ने मार्च 2025 में आईफा अवॉर्ड्स के दौरान बताया था कि वे अपनी छोटी बेटी के साथ एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई पक्की आधिकारिक जानकारी नहीं है।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top