क्रिकेटर Arshdeep Singh ने आज अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर एक साथ सगाई कर ली है। उनके ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…क्रिकेटर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पिछले काफी समय से एक्टर मॉडल समरीन कौर के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं अब लगता है कि ये दोनों अपने रिश्ते को एक नए पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार है। दरअसल अर्शदीप और समरीन ने आज सगाई कर ली है। हाल ही में इनकी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
Arshdeep Singh का ड्रीमी प्रपोजल
दरअसल Arshdeep Singh ने आज काफी ड्रीमी अंदाज में समरीन को प्रपोज किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्श ने एक प्यारी सी लोकेशन पर घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव को रिंग पहनाई। इस दौरान समरीन के चेहरे पर खुशी भी देखने लायक थी। वहीं अंगूठी पहनाने के बाद दोनों प्यारा सा हग करते है। वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही रही है।

समरीन ने लिखा प्यारा कैप्शन
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए
समरीन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उनमें से सबसे अच्छी बात ये थी कि हमें एक दूसरे से मिलाया। जीवन भर का साथ, 11.11.2026. हाय मंगेतर।”

सेलेब्रिटीज ने दी बधाईयां
वहीं जैसे ही
अर्शदीप और समरीन ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की उन्हें बधाईयां दें वालों का ताँता लग गया। खेल जगत से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाईयाँ दी है।हार्दिक पंड्या ने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे।’ गुरनूर बरार ने लिखा, ‘बधाई हो भाई।’ रौशनी वालिया ने लिखा, ‘बधाई हो।’ इरफान पठान ने लिखा,’बधाई हो।’ इसके अलावा भी शुभमन गिल, अर्जुन कपूर, साकिब सलीम, बादशाह, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल सहित कंई सेलेब्रिटीज ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।