
Katrina Kaif: ‘गजपति कुलपति को सर्दी हो गई है…’,कैटरीना ने बेटे विहान और पति विक्की कौशल संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें
इन तस्वीरों में Katrina Kaif के साथ उनके बेटे विहान भी नजर आ रहे है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल के साथ भी…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif ) इन दिनों फिल्मों से दूर अपना मदरहुड फेज एन्जॉय कर रही है। गौरतलब है कि ये नवंबर 2025 में एक बेटे की माँ बनी थी, जिसे इन्होने विहान नाम दिया है। वैसे तो कैटरीना और विक्की ने फिलहाल अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं किया है। हालाँकि ये अक्सर अपने बेटे की छोटी-मोटी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी कंई खूबसूरत फॅमिली फोटोज साझा की है।
Katrina Kaif ने शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटोज
दरअसल कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ ने अपना मई फोटो डंप सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनमें से कुछ तस्वीरें विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की है। जबकि कुछ अन्य तस्वीरों में न्यू मॉम कैटरीना को को कभी कॉफी पीते तो कभी अपने बेबी बॉय के साथ खेलते देखा जा सकता है।

पति-बेटे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखी कैटरीना
इन तस्वीरों में Katrina Kaif ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने अपने लंबे घने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक में और भी चार चाँद लगा रहे है। खास बात ये है कि इस पोस्ट के बैकग्राउंड में इन्होने एक पंजाबी सॉन्ग लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में इस बात को खास मेंशन किया है कि उन्होंने ये गाना खुद खोजा है और किसी ने यानि विक्की कौशल या किसी अन्य ने उन्हें इस गाने के बारे में नहीं बताया है।

कैटरीना के बेटे विहान कौशल को हुई सर्दी
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, “मई तुम कमाल के थे। मैं जिस भी शहर जाती हूँ, सबसे बढ़िया हॉट चॉकलेट की तलाश जारी रहती है और मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि ये सबसे बढ़िया थी और सबसे अच्छी कॉफी भी।”
“हैप्पी फैमिली लेकिन मम्मा का हेयरस्टाइल अजीब है। रेजा तुम्हे देखते ही मेरे पैरों में दर्द होने लगता है। चीनी, ग्लूटोन और डेयरी। गजापति कुलपति (विहान) को सर्दी हो गई है। मैंने ये गाना (Naa Pushde) खुद खोजा, किसी ने भी मुझे इसके बारे में नहीं बताया।”

सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार
कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा, कियारा अडवाणी, अनन्या पांडे, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, वेदांग रैना, परिणीति चोपड़ा, सोनम कपूर, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे है।
यह भी देखें: Anushka Ranjan ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी के 4 साल बाद पापा बनेंगे आदित्य सील
