Daayra Trailer

Daayra Trailer: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Daayra Trailer:  करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दोनों पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे है जो…

‘राजी’, ‘तलवार’, ‘सैम बहादुर’, और ‘छपाक’ जैसे जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन कर चुकी फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दे कि ये एक क्राइम/ड्रामा थ्रिलर मूवी होगी, जिसमें साउथ के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लीड रोल में जा आएँगे। दो दिन पहले ही इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किए गए थे, वहीं आज इस फिल्म का ट्रेलर (Daayra Trailer) भी रिलीज कर दिया गया है।

Daayra Trailer हुआ रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने ‘दायरा’ फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में करीना कपूर ने DCP अजूनी कोहली और पृथ्वीराज ने DCP रमन कुमार का किरदार निभाया है। बता दे कि भले ही दोनों डीसीपी के पद पर हो, हालांकि इन दोनों के काम करने का तरीका बेहद अलग है।

कैसा है करीना-पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर

दायरा फिल्म के ट्रेलर की शुरूवात एक एनकाउंटर मामले से होती है। दरअसल एनकाउंटर के बाद डीसीपी रमन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी को जवाब दे रहे होते है, जबकि डीसीपी अजूनी कोहली उनके काम के तरीके पर सवाल उठाती है और इसे प्लांड पुलिस एनकाउंटर के नजरिए से देखती है।

वहीं एक अन्य केस में एक लड़की के गायब होने और उसके साथ हुए अपराध आदि के बारे में दिखाय गया है। इस केस के दौरान भी डीसीपी रमन और डीसीपी अजूनी कोहली दोनों के काम करने और न्याय का तरीका आपस में टकराने लगता है है। इतना ही नहीं इस ट्रेलर के अंत में नाबालिगों अपराधियों से जुड़े कानूनी ढांचे की झलक भी दिखाई जाती है। दरअसल यह फिल्म सवाल करती है कि एक नाबालिग जो रेप और मर्डर कर सकता है, क्या उसकी सुरक्षा के लिए अलग कानून/नियम लागु होने चाहिए या नहीं ?

यहाँ देखिए Daayra Trailer

कब रिलीज होगी फिल्म दायरा ?

जानकारी के लिए बता दे कि दायरा फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top