Daayra

Daayra से सामने आया करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार लुक, DCP के रोल में छा गए दोनों 

Daayra: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म से इनके फर्स्ट लुक पोस्टर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपुर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दायरा (Daayra)  को लेकर चर्चा में बनी हुई है। करीना के साथ इस फिल्म में साउथ के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएँगे। बता दे कि मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये एक क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना और पृथ्वी DCP की भूमिका में नजर आएँगे।

Daayra में DCP अजूनी के किरदार में नजर आएंगी करीना कपूर

वहीं आज इस फिल्म से करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में करीना कपूर को पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है। दरअसल इस मूवी में ये DCP अजूनी कोहली का किरदार निभाएंगी। सामने आए पोस्टर में एक्ट्रेस को काफी इंटेंस लुक में देखा जा सकता है।

वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “डीसीपी अजूनी कोहली। अडिग, रहस्य्मयी और निडर। दायरा की इस दुनिया में कदम रखने का इंतजार 31 अगस्त 2026 को ट्रेलर के साथ खत्म होगा।”

शांत और निडर डीसीपी के रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन

करीना के अलावा इस फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का भी फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में इन्हे DCP रमन कुमार के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्ट  को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “DCP रमन कुमार। शांत, निडर और जबरदस्त। दायरा की दुनिया में कदम रखने का इंतजार ट्रेलर की रिलीज के साथ समाप्त होगा।

कब रिलीज होगी Daayra

बताते चलें कि ‘दायरा’ फिल्म का निर्देशन नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर मेघना गुलजार द्वारा किया गया है। यह फिल्म कंई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी इस फिल्म को हिंदी के सात-साथ मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी देखें: Rakshabandhan 2026: कंगना रनौत से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने यूँ मनाया रक्षाबंधन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version