Bollywood

क्या क्रिकेटर Tilak Varma को डेट कर रही एक्ट्रेस श्रीलीला ?

साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला और क्रिकेटर Tilak Varma के डेटिंग के चर्चे कंई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे है। वहीं हाल ही में…

पुष्पा 2, Kiss, Guntur Kaarma, उस्ताद भगत सिंह और रोबिनहुड सहित कंई फिल्मों में काम कर चुकी 24 वर्षीय अभिनेत्री श्रीलीला अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं पिछले कुछ दिनी से श्रीलीला को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल कंई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) को डेट कर रही है।

कैसे फैली Tilak Varma और श्रीलीला के डेटिंग के चर्चे ?

दरअसल पिछले दिनों तिलक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में तिलक एक होटल की लॉबी में हैडफोन लगाकर चलते नजर आ रहे थे। वहीं तभी सूर्यकुमार यादव पीछे से आते है और वे इन्हे ‘इन लव’ कहकर चिढ़ाते है। हालाँकि इस वीडियो में सुर्या ने किसी का नाम लिया। परंतु इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग कयास लगा रहे है कि तिलक एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे है।

Tilak Varma से कभी नहीं मिली श्रीलीला

वहीं सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं के  बीच एक्ट्रेस की टीम हरकत में आई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि श्रीलीला और Tilak Varma के डेटिंग की अफवाहें निराधार है। ये दोनों कभी एक दूसरे से मिले तक नहीं।

Sreeleela and tilak varma dating

गलत है श्रीलीला और तिलक के रिलेशनशिप की अफवाहें

उन्होंने कहा- “श्रीलीला और तिलक वर्मा से जुड़े कयास निराधार और गलत है। ये दोनों ना तो कभी एक दूसरे से मिले और ना ही कभी इन्होने बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन अटकलों में बिल्कुल भी कोई सच्चाई नहीं है और इस तरह की मनगढंत कहानियों को बिना किसी तथ्यातम्क आधार के ऐसे नहीं फैलाया जाना चाहिए।”

एक्टर के साथ-साथ डॉक्टर भी है श्रीलीला

बता दे कि श्रीलीला एक टेलेंटेड एक्टर्स होने एक साथ-साथ एक डॉक्टर भी है। दरअसल हाल ही में इन्होने अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की है।

यह भी देखें: Babil Khan Birthday: 28 साल के हुए इरफान खान के बेटे बाबिल, माँ सुतापा ने कविता लिखकर दी बधाई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *