Student Protest

Student Protest : देर रात 2 बजे जंतर-मंतर पहुंची हुमा कुरैशी, आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक ने सोशल मीडिया पर किया छात्रों को सपोर्ट 

Student Protest:  बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी देर रात करीब 2 बजे अपने भाई के साथ जंतर-मंतर पहुंची। बता दे कि इससे पहले इन्होने सोशल मीडिया के जरिए भी स्टूडेंट्स को सपोर्ट…

देशभर में छात्र नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हुआ ये प्रोटेस्ट अभी भी जोरों- शोरों से चल रहा है। दरअसल अभी भी हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स और युवा जंतर-मंतर पर डटे हुए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। Student Protest को कंई विपक्षी नेताओं और सेलेब्रिटीज का भी समर्थन मिल रहा है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंची।

Student Protest: जंतर-मंतर पहुंची हुमा कुरैशी

दरअसल सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रचित और भाई साकिब सलीम के साथ जंतर-मंतर में नजर आ है। दरअसल ये रात के करीब 2-3 बजे वहां पहुंची थी। वीडियो में हुमा को ब्लैक टॉप और जींस पहने देखा जा सकता है, उनके बॉयफ्रेंड रचित ने इनका हाथ थामा हुआ है। वहीं भाई साकिब को भी साथ में चलते हुए देखा जा सकता है।

बता दे कि हुमा कुरैशी इनके इनके भाई, एक्टर साकिब सलीम जंतर-मंतर जाने से पहले लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी सभी छात्रों को सपोर्ट कर रहे थे।

Student Protest

छात्रों के सपोर्ट में उतरी अक्षय कुमार की पत्नी

वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस से राइटर बनी ट्विंकल खन्ना ने भी इस Student Protest की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे ऐसे देश का हिस्सा होने पर गर्व है, जहाँ हमारे युवाओं में अब भी असहमति जताने, विरोध करने, आंसू गैस व लाठियों का सामना करने का साहस है। दुख की बात है कि इनके साथ ये सब हो रहा है।”

Student Protest

Student Protest पर आलिया भट्ट का पोस्ट

इनसे पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी आज एक पोस्ट शेयर करते हुए छात्रों के हक में आवाज उठाई थी।

Alia Bhatt post on Student Protest

सलमान खान ने देर रात पोस्ट शेयर कर कही ये बात

वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी कल देर रात एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों (Student Protest) को सपोर्ट किया था। अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए है, उन प्रति मेरी पुई सवेंदना है। पेपर लीक एक बेहद ही गंभीर मुद्दा है और मुझे ये देखकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए।”

“मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूँ। इन्होने लग्न, मेहनत और कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य बनाने और एक बेहतर शिक्षित भारत बनाने की इच्छा दिखाई है। यह आंदोलन या विरोध ही सही तरीका है और छात्रों ने ये सब बेहद शांति से किया। ये बेहद बहादुर और साहसी है। शिक्षा के प्रति लग्न और जोश रखने वाली यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी। यह मामला छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है और इसे राजनैतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार इन्हे पूरा सहयोग देगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी।”

Salman Khan

यह भी देखें: CJP Protest: शबाना आजमी और प्रकाश राज ने तुड़वाया AISA छात्रों का 23 दिन अनशन, अपने हाथों से पिलाया जूस 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top