Tumbbad 2 cast alia bhatt

Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की एंट्री से नाराज हुए फैंस, बोले- ‘ऐसी क्या मजबूरी थी’

सोहम शाह की फिल्म Tumbbad 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद अब आलिया भट्ट की एंट्री भी हो चुकी है। परंतु दर्शक इस फिल्म में आलिया की कास्टिंग से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

सोहम शाह की साल 2018 में रिलीज हुई फोक-हॉरर फिल्म तुम्बाड़ (Tummbad) को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने भले ही अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न किया हो, हालाँकि इसकी री-रिलीज को जबरदस्त सफलता मिली। ऐसे में निर्माता इस फिल्म का सीक्वल यानि तुम्बाड़ (Tumbbad 2) बना रहे है, जिसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

Tumbbad 2 में हुई आलिया भट्ट की एंट्री

दरसअल हाल ही में निर्माताओं ने खुलासा किया कि इस फिल्म में आलिया भट्ट भी अहम रोल में नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह ने आलिया के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे है।

वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने आलिया का इस फिल्म में स्वागत किया है। सोहम ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। Tumbbad 2 में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट।”

alia bhatt in Tumbbad 2

आलिया भट्ट को Tumbbad 2 में नहीं देखना चाहते फैंस

वहीं जैसे ही मेकर्स ने आलिया की इस फिल्म में कास्टिंग की घोषणा कि तो कुछ दर्शक निराश नजर आए। कमेटं सेक्शन में ढेरों फैंस का कहना है कि इस फिल्म में आलिया को नहीं बल्कि किसी अंडररेटेड एक्टर्स को कास्ट करना चाहिए।

Tumbbad 2

दर्शकों ने Tumbbad 2 के मेकर्स को दी ये सलाह

दरअसल एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्लीज आलिया को कास्ट मत करो, वर्ना यह फिल्म आलिया केंद्रित हो जाएगी, हम अंडररेटेड एक्टर्स के साथ तुम्बाड़ जैसी असली कहानी चाहते है।’ एक ने लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूँ कि ये फिल्म को बर्बाद न कर दें, हमारे पास और भी कंई टेलेंटेड एक्टर्स है।’

एक ने लिखा, ‘ये सबसे बुरा निर्णय है।’ एक ने लिखा, ‘ऐसी क्या मजबूरी थी कि आलिया को कास्ट करना पड़ा।’ एक ने लिखा, ‘हो गया सत्यनाश, अच्छी खास मूवी की वाट लगा देगी ये।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस फिल्म में आलिया भट्ट की कास्टिंग पर सवाल उठाए है। यहाँ देखिए फैंस द्वारा किए गए कमेंट-

fans reaction o alia bhatts casting in tumbbad 2

Tumbbad 2 में आलिया भट्ट की कास्टिंग को लेकर आपके क्या विचार है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top