प्रेग्नेंट Deepika Padukone अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह एक साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुँची। इस दौरान उनकी एक्ट्रेस ने…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी ही है। दरअसल ये प्रेग्नेंट है और ये जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। वहीं नन्हे मेहमान के आने से पहले दीपिका और रावणीर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के कुछ लेटेस्ट वीडियो सामने आए है। इस दौरान रणवीर दीपिका का हाथ थामे बड़ी सही सावधानी के साथ उन्हें मंदिर लेकर जाते है। लुक की बात करें तो दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में दिखे।
रणवीर ने जहां पर्पल और वाइट कुर्ता-पायजामा पहना था, वहीं मॉम-टू-बी दीपिका पर्पल और नारंगी रंग का सूट और मैचिंग दुपट्टा पहने काफी प्यारी लग रही थी। इस दौरान उन्होंने बालों का बन बनाया था और उसमे गजरा भी लगाया था।
2024 में बेटी दुआ के पेरेंट्स बने थे Deepika-Ranveer
बता दे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। ये कपल पहले से एक बेटी दुआ के पेरेंट्स है, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था।
Deepika- Ranveer की प्रोफेशनल लाइफ
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो Deepika पादुकोण को पिछली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। वहीं अब इनके पास ‘King’ और ‘Raaka’ सहित कंई फिल्में है।
रणवीर सिंह की बात करें तो ये पिछली बार सुपर-डुपर हिट ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे। वहीं अब ये जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएँगे। जय मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में है। यह भी देखें: “जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय PM साहब”, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान का पोस्ट वायरल





