Medha Shankar

Medha Shankar से दिसंबर में शादी रचाएंगे समय रैना ? वायरल पोस्ट में दावा 

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कॉमेडियन समय रैना जल्द ही ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस Medha Shankar से शादी करने वाले है। वहीं अब…कॉमेडियन समय रैना अक्सर अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। शो के अलावा अक्सर इनकी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर भी अटकलें लगती रहती है। बता दें कि पिछले काफी समय से इनका नाम ’12 फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई है।

समय रैना और Medha Shankar की शादी

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। इस पोस्ट में समय के एक करीबी ने दावा किया था कि वे जल्द ही शादी करने वाले है। दरअसल पोस्ट में कहा गया था कि समय रैना दिसंबर में मेधा शंकर संग शादी करने वाले है। इस पोस्ट में ये भी कहा गया था कि ये दोनों फिलहाल साथ में छुट्टियां मना रहे हैं, हालाँकि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं।बता दें कि ये रेडिट पोस्ट अब डिलीट कर दिया गया है, हालाँकि इसके स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Medha Shankar
Imaze Credit: Abhishek Kumar/X

अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं Medha Shankar और समय

बता दें कि पिछले कुछ समय में Medha Shankar और समय रैना को कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा मिल गई। दरअसल मेधा हाल ही में समय के शो ‘इंडिया गोट लेटेंट’ के एक एपिसोड में भी नजर आई थी। इसके अलावा भी इन दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है।यह भी देखें: Ganesh Chaturthi: करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने अपने हाथों से बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति, ‘क्योंकि सास भी…’ स्टाइल में वीडियो शेयर कर दिखाई झलक 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top