Cocktail 2 Trailer

Cocktail 2 Trailer: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज 

Cocktail 2 Trailer : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म को होमी अदजानिया द्वारा…

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल’ सुपर हिट रही थी। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएँगे। इस फिल्म के कंई गाने पहले ही रिलीज हो चुके है, वहीं आज मेकर्स ने इस मूवी का ट्रेलर (Cocktail 2 Trailer) भी रिलीज कर दिया है।

Cocktail 2 Trailer हुआ रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने Cocktail 2 का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म की कहानी 3 दोस्तों शाहिद कपूर (कुणाल) रश्मिका मंदाना (दीया) और कृति सेनन (एली) के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में कुणाल को एक मस्तमौला लड़के के रूप में देखा जा सकता है जो दो लड़कियों दीया और एली के प्यार और दोस्ती के बीच फँसा नजर आ रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कॉकटेल 2 के ट्रेलर में इन तीनों किरदारों के बीच लव ट्रायंगल देखा जा सकता है।

इसके अलावा Cocktail 2 Trailer में विदेश की एक खूबसूरत लोकेशन और पार्टी का माहौल बिल्कुल दिल जीत लेने वाला है। वहीं ‘तुम्ही हो बंधू’ गाना पिछली फिल्म ‘कॉकटेल’ की याद दिला रहा है।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2

बता दे कि कॉकटेल 2 का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया है। वहीं इस फिल्म को दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया गया है। वहीं लव रंजन और तरुण जैन द्वारा लिखित यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version