Rakshabandhan 2026

Rakshabandhan 2026: कंगना रनौत से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने यूँ मनाया रक्षाबंधन 

Rakshabandhan 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ रक्षाबंधन मनाया। वहीं जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, प्रीति जिंटा आदि ने…

आज पुरे देश में रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2026) का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने भाई-बहनों के साथ ये त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे है। प्रीति जिंटा, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत और जेनेलिया डिसूजा सहित कंई सितारों ने अपने भाई बहनों के साथ राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है।

कंगना रनौत ने यूँ मनाया Rakshabandhan 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ राखी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे भाई मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि ये प्यार का जो बंधन मैंने तुम्हारे हाथों पर बांधा है, ये सदा तुम्हारी रक्षा करे।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने भाई की सुख, समृद्धि की कामना भी की है।

Rakshabandhan 2026

जेनेलिया डिसूजा की भाई के साथ नोकझोंक

जेनेलिया डिसूजा ने अपने भाई निगेल डिसूजा के साथ राखी सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन की क्यूट सी नोकझोंक देखी जा सकती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, “हर साल होने वाली लड़ाई। हमेशा एक बड़ी बहन को ही तोहफे देना वाली और लाड़-प्यार करने वाली होना चाहिए और यह किसी और तरह से नहीं हो सकता। लेकिन इस बार निगु-पीगू (निखिल डिसूजा) ने छोटी गैंग की मदद ली और मैं हार गई।”

कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन को बाँधी राखी

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का कोई भाई नहीं है लेकिन वे हर साल अपनी छोटी बहन नूपुर सेनन को राखी बांधती है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन के साथ राखी सेलिब्रेशन की एक  तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

Rakshabandhan 2026

प्रीति जिंटा ने Rakshabandhan 2026 पर शेयर की ये तस्वीरें

प्रीति जिंटा ने अपने दोनों भाइयों के साथ राखी सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ और मेरे इन दोनों भाइयों, जिनके साथ मैंने शरारतें की, खुशियाँ बांटी और जिंदगी के हर एक पल को जिया। मैं आप दोनों से बेहद प्यार करती हूँ।”

रणदीप हुड्डा ने बहन अंजलि के साथ मनाया रक्षाबंधन

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अपनी बहन अंजलि हुड्डा के साथ राखी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। एक्टर ने इस दौरान की कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Rakshabandhan 2026

यह भी देखें: Rakshabandhan पर भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुई श्वेता सिंह, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीरें 

Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top