Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दे कि इस फिल्म की कहानी 26/11 आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल…

Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) मे नजर आने वाली है। मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के जख्म फिर हरे कर देता है। इस फिल्म में कंगना ने एक बहादुर नर्स का किरदार निभाया है, जो हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल करती है।

कंगना रनौत की फिल्म Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer

भारत भाग्य विधाता फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।  इस फिल्म की कहानी मुंबई के कामा अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल 26/11 हमले के दौरान आतंकियों ने मुंबई के जिन स्थानों को अपना निशाना बनाया था, उनमें कामा हॉस्पिटल भी शामिल था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आतंकी हमले के दौरान अस्पताल की नर्से और अन्य स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों का देखभाल करते है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे लोग नर्सों के काम को ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं समझते लेकिन इसके बावजूद भी वे पूरी शिद्द्त के साथ मरीजों की देख्भाल करती है। ट्रेलर में नर्सों की तरफ से बोला गया एक डायलॉग उनकी इस स्थिति को काफी अच्छे तरीके से दर्शाता है। वे कहती है कि-‘हम इम्पोर्टेन्ट नहीं है, लेकिन हम जो करते है वो इम्पोर्टेन्ट है।’

Bharat Bhhagya Viddhaata फिल्म

बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है।

यह भी जरूर देखें:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top