आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ है की शूटिंग पूरी कर ली है। दरअसल हाल ही में मेकर्स ने…
अपनी पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या एक बार फिर एक फैमिली एंटरटेनर/रोमांटिक मूवी ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बता दे कि बड़जात्या की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएँगे। इस फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों से चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
Yeh Prem Mol Liya की शूटिंग पूरी
दरअसल हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ के सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की दी है। इस तस्वीर में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को इस फिल्म के लीड एक्टर्स आयुष्मान और शरवरी के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान ये तीनो फिल्म का क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए तरण ने बताया कि सूरज बड़जात्या ने अपनी बिग फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की सूरज बड़जात्या जो अपनी प्यार, पारवारिक मूल्यों और दिल को छू लेने वाले संगीत वाली फिल्मों का निर्माण करते है, उनकी इस फिल्म में भी ऐसा ही कुछ देखने की मिलेगा।
12 साल बाद पर्दे पर लौट रहा ‘प्रेम’ का किरदार
इसके अलावा इस फिल्म के जरिए राजश्री के मशहूर किरदार ‘प्रेम’ की भी लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी हो रही है। बता दे कि इससे पहले राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में सलमान खान ने प्रेम का किरदार निभाया था, जिसे अब आयुष्मान खुराना निभाएंगे।
अनुपम खेर ने भी ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से शेयर की तस्वीरें
इसके अलावा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। अनुपम ने लिखा, “और इसकी शूटिंग पूरी हुई। कल रात हमने सूरज बड़जात्या क फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ की शूटिंग पूरी कर ली। मैं सूरज को तब से जानता हूँ जब से वे हमारी पहली फिल्म ‘सारांश’ में असिस्टेंट थे। तब से हमने आठ से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है।”
अनुपम खेर ने की डायरेक्टर सूरज बड़जात्य की तारीफ
अनुपम ने आगे लिखा, “इन्हे हमारे टाइम के बेस्ट कहानीकारों में से एक बनते देखना सौभाग्य की बात रही है। एक ऐसे टाइम में जहाँ सिनेमा भी बाकी चीजों की तरह लगातार बदल रहा है, सूरज ने अपनी पहचान और अंदाज को बेहद खूबसूरती से बनाए रखा है। इन्होने ईमानदारी या भावनाओं से समझौते किए बिना भारतीय परिवारों, रिश्तो और मूल्यों की भावनाओं को संजोया है। इनकी फ़िल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि हमारी जिदंगी का हिस्सा बन जाती है।”
एक्टर ने आगे लिखा, “ये प्रेम मोल लिया है भी उसी शानदार सफर का एक खूबसूरत अध्याय है। ये दिल को छू लेने वाली, शालीनता से भरी एक ऐसी कहानी वाली फिल्म है, जिसने मुझे सुनने पर ही गहराई से प्रभावित किया। सूरज- एक और शानदार अनुभव के लिए आपका शुक्रिया।” वहीं अपनी पोस्ट के अंत में अनुपम ने लिखा, “कुछ सफर शूटिंग खत्म होने के साथ ही खत्म हो जाते है लेकिन खूबसूरत सफर तब शुरू होते है, जब वे दर्शकों तक पहुँच जाते है। हर-हर महादेव।”
‘Yeh Prem Mol Liya’ फिल्म की रिलीज डेट
जानकारी के लिए बता दे कि ‘Yeh Prem Mol Liya’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएँगे।
