Asha Bhosle: दिग्गज दिवंगत गायिका आशा भोसले की आज 93वीं जयंती है। इस खास मौके पर उनका आखिरी गाना ‘Ae Meri Zindagi’ रिलीज किया गया है, जो उन्होंने…
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन को भले ही 5 महीनें से अधिक का समय हो गया हो लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें काफी याद करते है। वहीं आज 8 सितंबर को आशा जी की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर गायिका के प्रसंशकों को एक बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल आज आशा जी का आखिरी गाना ‘Ae Meri Zindagi’ रिलीज किया गया है, जो उन्होंने ‘ओम का हरी’ फिल्म के लिए गाया था।
Ae Meri Zindagi- आशा भोसले का अंतिम गाना
दरअसल कुछ समय पहले ही ‘ओम का हरी’ फिल्म के मेकर्स ने आशा भोसले का आखिरी गाना ए मेरी जिंदगी (Ae Meri Zindagi) रिलीज किया है। खास बात ये है कि इस गाने में आशा जी की आवाज के अलावा उनकी प्यारी सी झलक भी देखी जा सकती है। दरअसल वीडियो में वे नीली साड़ी पहने स्टूडियो में इस सॉन्ग को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रही है।
आशा भोसले ने ‘ओम का हरी’ फिल्म के लिए गाया ये गाना
आशा भोसले का ये गाना Ae Meri Zindagi उनकी फीचर फिल्मों के लिए रिकॉर्ड किए गए आखिरी गाने में शामिल किया जा रहा है। बता दे कि उन्होंने ये गाना डायरेक्टर हरीश व्यास की फिल्म ‘ओम का हरी’ के लिए गाया था, जिसमें रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमान झा अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे।
यहाँ देखिए ‘Ae Meri Zindagi’ सॉन्ग वीडियो
8 दशकों तक इंडस्ट्री में एक्टिव रही आशा भोसले
जानकारी के लिए बता दे कि आशा भोसले अपने जीवन में करीब 8 दशकों तक इंडस्ट्री में सक्रीय रही। इस दौरान उन्होंने हिंदी, मराठी, पंजाबी, बंगाली,तमिल तेलगु और मलयालम सहित कंई भाषाओँ में गाने रिकॉर्ड किए। हालाँकि इस वर्ष यानि अप्रैल 2026 में आशा जी का 92वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।





