Anshula Kapoor Wedding: ‘अब मुझे तुम्हे जाने देना होगा’, छोटी बहन अंशुला की शादी कर भावुक हुए अर्जुन कपूर 

Anshula Kapoor Wedding: अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर ने बीते दिन रोहन ठक्कर से शादी कर ली है। वहीं बहन की शादी में अर्जुन काफी इमोशनल नजर आए। एक्टर ने अपनी बहन के लिए कहा कि- ‘तुम हमेशा मेरी रहोगी लेकिन अब मुझे तुम्हे जाने देना होगा।’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के घर में पिछले कुछ दिनों से शादी का माहौल है। दरअसल बीते दिन फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन (Anshula Kapoor Wedding Video) में बंध गई है। इन्होने अपने बॉयफ्रेंड और स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए। शादी में अर्जुन हर एक रस्म बखूबी निभाते नजर आए लेकिन बहन की विदाई करके वे काफी इमोशनल भी हो गए।

अर्जुन कपूर ने साझा की बहन Anshula Kapoor Wedding की तस्वीरें

दरअसल अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी से कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक कर देने वाला नोट भी साझा किया है, जिसे पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों भाई बहन कितनी प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते है।

Rohat Takkar and Anshula Kapoor Wedding
Anshula Kapoor Wedding

Anshula Kapoor Wedding:बहन की शादी में भावुक हुए अर्जुन कपूर

दरअसल अर्जुन ने अपनी बहन के लिए लिखा, “मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी लेकिन अब मुझे तुम्हे जाने देना होगा। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरूवात कर रही हो तुम्हे मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, आत्मा और मन बहुत खुश है।”

“मैंने तुम्हे बड़ा होते हुए और एक ऐसी शानदार महिला बनते हुए देखा जो हर कदम पर हमारी माँ की याद दिलाती है। कभी भी चिंता मत करना, क्योंकि वे हमेशा तुम्हे देख रही है और हमेशा तुम पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ, हमेशा तुम्हारा सहारा हूँ। मैं हमेशा ये बात सुनिश्चित करूँगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न हो। लव यू, तुम्हारा अर्जुन भैया।”

Arjun kapoor at sister anshula kapoor wedding

काफी क्लोज बॉन्डिंग साझा करते है अर्जुन और अंशुला

बता दे कि अर्जुन और अंशुला फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी शोरा कपूर के बच्चे है। इन दोनों ने बेहद ही कम उम्र में अपनी माँ शोरा को खो दिया था, वहीं इसके बाद इनके पिता बोनी ने एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। ऐसे में अर्जुन और अंशुला बचपन से ही एक दूसरे का सहारा रहे है और दोनों भाई-बहन काफी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते है। ऐसे में जब अंशुला शादी करके दूसरे घर जा रही है, तो अर्जुन का इमोशनल होना जाहिर सी बात है।

arjun kapoor emotional post for sister anshula wedding

यह भी देखें:  Arjun Kapoor के बर्थडे पर बहन अंशुला कपूर ने दी शुभकामनाएँ, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top