Site icon Filmy Ghost

Shri Ram Bhoomi: अनुपम खेर ने शुरू की अपनी 552वीं फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग 

Anupam Kher Shri Ram Bhoomi movie

Shri Ram Bhoomi: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दे की इस फिल्म का नाम ‘श्री राम भूमि’ है, जिसे नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर…

दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करते रहते है। इसी बीच हाल ही में इन्होने अपनी नई फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया है। करीब 4 दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे अनुपम की ये 552वीं फिल्म होने वाली है, जिसका शीर्षक श्री राम भूमि (Shri Ram Bhoomi) है।

Shri Ram Bhoomi फिल्म की शूटिंग शुरू

Zee Studio की तरफ से हाल ही में श्री राम जन्मभूमि फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। इन्होने फिल्म के मुहूर्त शॉट से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें फिल्म की कास्ट, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स नजर आ रहे है। बता दे कि अनुपम इस फिल्म में लीड रोल निभांएगे। वहीं मूवी की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एक ऐसा टाइटल जो भावनाओं को झकझोरत है। रहस्य से भरी एक कहानी, श्री राम जन्मभूमि की यात्रा अब ऑफिशियली शुरू होती है।”

अनुपम खेर की है ये 552वीं फिल्म

वहीं अनुपम खेर ने भी Shri Ram Bhoomi फिल्म से बतौर लीड एक्टर जुड़ने पर खुशी जताई है। उन्होंने अपनी इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, “रामभूमि, मेरी 552वीं फिल्म। फिल्म रामभूमि की घोषणा करते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हर दशक, हर सदी… एक ऐसी कहानी आती है, जिसे बताया जाना बेहद जरुरी होता है। एक कहानी सत्य की, एक कहानी आस्था की और एक कहानी घर वापसी की। इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। आपके प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरुरत रहेगी। जय श्री राम।”

Shri Ram Bhoomi फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर

बता दे कि Shri Ram Bhoomi फिल्म का निर्देशन नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर ‘कामाख्या नारायण सिंह’ द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म का निर्माण Zee Studios, Dancing Shiva Films और Cinekorn Entertainment द्वारा किया जाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएँगे, वहीं इसके अलावा Ritwik Bhowmik और Amruta Khanvilkar को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version