
Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीरें
‘सैयारा’ फेम Aneet Padda ने हाल ही में अपनी कुछ क्यूट और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री कभी ट्रडिशनल लुक तो कभी…
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में वाणी बत्रा का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ये अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ झलकियाँ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में आज फिर अनीत ने अपनी कंई अनदेखी और क्यूट सी तस्वीरें साझा की है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
Aneet Padda ने शेयर की क्यूट तस्वीरें
दरअसल कुछ समय पहले ही अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ क्यूट सी सेल्फी शेयर की है। इन तस्वीरों में वे कभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है तो कभी उन्हें जींस-शर्ट पहने कूल लुक में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अनीत येलो कलर का सूट पहने अपनी गाड़ी में नजर आ रही है। कानों में झुमके और खुले बालों के साथ वे काफी प्यारी लग रह है।

एक तस्वीर में अभिनेत्री गुमसुम सी अपने बेड पर लेटे नजर आ रही है। वहीं एक अन्य फोटो में वे सोफे पर बैठे स्माइल करते हुए नजर आ रही है।इसके अलावा भी अनीत ने कुछ रैंडम तस्वीरें जैसे गुरुद्वारे की फोटो और आसमान में चमकते हुए चाँद की तस्वीर भी शेयर की है।

वहीं अपने तस्वीरों के अलावा अनीत ने बीच-बीच में कुछ प्रेरणादायक क्वोट भी शेयर किए है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “याद करने में भी आनंद है।”

Aneet Paddaका करियर और अपकमिंग फिल्म
बता दे कि अनीत पड्डा हिंदी सिनेमा की उभरती स्टार है, जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड (Aneet Padda Background) के अपनी एक खास पहचान बनाई है। पंजाब, अमृतसर से ताल्लुक रखने वाली अनीत ने ‘कैडबरी’ और ‘नेस्कैफे’ जैसे विज्ञापनों से अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात की थी। वहीं इसके बाद इन्होने ‘सलाम वैंकी’ और ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ जैसी कंई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।
हालाँकि मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ अनीत पड्डा के करियर में एक माइलस्टोन साबित हुई। दरअसल इस फिल्म के जरिए इन्होने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में इन्हे अहान पांडे के अपोजिट कास्ट किया था और पर्दे पर अहान और अनीत की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं बात करें अनीत की अपकमिंग मूवी कि तो ये जल्द ही मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे है।
