Akansha Ranjan Wedding: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांशा रंजन शादी के बंधन में बंध चुकी है। वहीं अब आलिया ने इस शादी से कंई तस्वीरें शेयर करते हुए…
बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांशा रंजन (Akansha Ranjan) शादी के बंधन में बंध चुकी है। इन्होने 11 जुलाई को फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ बेहद ही सादगी भरे अंदाज में रजिस्टर मैरिज की। आकांक्षा और शरण की इस शादी में उनके फैमिली मेम्बर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं आलिया भट्ट भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के इस खास दिन पर मौजूद रही, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब सोशल मीडिया पर साझा की है।
बेस्टी Akansha Ranjan की शादी में आलिया भट्ट
दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी BFF आकांशा रंजन की शादी से कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में ‘अल्फा’ एक्टेस को अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है।

बेस्टी की शादी से आलिया भट्ट ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
आलिया ने अपनी बेस्ट फ्रेंड Akansha Ranjan की शादी के हर फंक्शन जैसे मेहँदी, संगीत और रिसेप्शन से तस्वीरें शेयर की है। दरअसल आलिया ने अपनी दोस्त की संगीत सेरेमनी के लिए पर्पल कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी,जिसके साथ इन्होने कोर्सेट स्टाइल ब्लॉउज कैरी किया था।
वहीं Akansha Ranjan की शादी के लिए आलिया ने ग्रे कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी को चुना था, जिसे साथ उन्होंने काफी स्टाइलिश ब्लाउज पेयर किया था। अपने इस लुक को आलिया ने हैवी ज्वैलरी और ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था।

आकांशा और शरण के अन्य प्री वेडिंग फंक्शन्स और रिसेप्शन पार्टी के लिए भी आलिया ने साड़ी को ही चुना था, जिसमें वे बला की खूबसूरत लग रही थी। तस्वीरों देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त की शादी में खूब एन्जॉय किया।
Akansha Ranjan और शरण शर्मा की शादी
बता दे कि आकांशा रंजन ने 11 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी रचाई। दोनों ने मुंबई में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। वहीं इसके बाद इन्होने एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड की भी कंई हस्तियाँ नजर आई।

बेस्ट फ्रेंड की शादी से आलिया भट्ट के ये लुक आपको कैसे लगे, हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।





