Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया। है बता दे कि इस टीजर में…
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी हैवान (Haiwaan) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा के दो टेलेंटेड सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय के बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। वहीं आज निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर (Haiwaan Teaser) भी रिलीज कर दिया है।
Haiwaan Teaser हुआ रिलीज
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने हैवान का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसको छड़ी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है। तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो काफी ही रहस्यमयी तरीके से कांच की दीवार से चिपके हुए नजर आ है।
इसके अलावा टीजर में एक व्यक्ति के मर्डर की भी झलक देखी जा सकती है, दरअसल जमीन पर लेटा एक पीड़ित व्यक्ति हाथ ऊपर उठाते हुए मदद के लिए पुकारता है। तभी एक ऊँची सी बिल्डिंग से नोट नीचे गिरते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूँ। अब जीत किसकी होगी। हीरो या हैवान।”
यहाँ देखिए: Haiwaan Teaser
18 सालों के बाद स्क्रीन साझा करेंगे अक्षय-सैफ
जानकारी के लिए बता दे कि हैवान फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 सालों के बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। दरअसल इससे पहले इन्होने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ काम किया था।
Oppam का रीमेक है हैवान मूवी
बताते चलें की हैवान वर्ष 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘Oppam’ का ऑफिशियल रीमेक है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। वहीं हैवान की कास्ट बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और राजपाल यादव सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी देखें: Welcome To The Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ी फेक मूवी…’, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का मजेदार ट्रेलर

