Site icon Filmy Ghost

Dhamaal 4 Trailer: दोस्तों संग खजाने की खोज में निकले अजय देवगन, ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देख लोटपोट हुए फैंस 

Dhamaal 4 Trailer

Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की कॉमेडी, एडवेंचर मूवी ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी में वे फिर अपने दोस्तों के साथ खजाने को खोज में…

बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ अपनी अगली इंस्टालमेंट के साथ तैयार है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर (Dhamaal 4 Trailer) भी रिलीज कर दिया है। अजय देवगन, अरशद वारसी,रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर फुल कॉमेडी से भरपूर है।

Dhamaal 4 Trailer हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में निर्माताओं ने Dhamaal 4 ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक बार फिर 4 दोस्त (जिनका किरदार अजय, अरशद, रितेश और जावेद ने निभाया है) अपनी गैंग के साथ खजाने की खोज में लग जाते है। इस खजाने की खोज में वे जंगल,पहाड़ और तरह-तरह के द्वीपों पर जाते है, जिसमें उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब ये खजाना ढूंढ पाएंगे या नहीं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

एक्साइटेड हुए फैंस

Dhamaal 4 Trailer को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके देखने के बाद कंई फैंस को धमाल के पहले पार्ट्स की याद आ गई। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने कमेंट कर इस फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

Dhamaal 4 रिलीज डेट

बता दे कि धमाल मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एडवेंचर मूवी सुपरहिट रही थी। वहीं इसके बाद 2011 में डबल धमाल और 2019 में टोटल धमाल नाम से इस मूवी के सीक्वल बने, जिन्हे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं अब सालों बाद इस फिल्म का अगला पार्ट यानि ‘धमाल 4’ रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें:

Exit mobile version