Site icon Filmy Ghost

Ahaan Panday ने UK में शुरू की अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग,इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जमी जोड़ी 

Ahaan Panday

Ahaan Panday ने डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल UK से इनका एक बीटीएस वीडियो सामने आया है जो…

मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बने अहान पांडे (Ahaan Panday) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। वहीं सैयारा के बाद से ही फैंस इनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फरवरी 2026 में डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अहान पांडे के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म का ऐलान किया था। वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसके साथ ही इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के भी पता चल गया है।

यूके में शूटिंग कर रहे Ahaan Panday

दरअसल अली अब्बास जफर की फिल्म के सेट से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम (UK) में चल रही है। सामने आए वीडियो में अहान पांडे को अपने गेटअप में देखा जा सकता है। वहीं इस एक्ट्रेस दौरान शरवरी वाघ को भी उनके साथ देखा जा सकता है।

अली अब्बास जफर की फिल्म में शरवरी वाघ संग जमेगी जोड़ी

अहान पांडे का ये बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अहान के साथ इस फिल्म में शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी।

एकदम अलग अवतार में दिखेंगे Ahaan Panday

जानकारी के लिए बता दे कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म में अहान का किरदार उनकी पिछली फिल्म सैयारा से एकदम अलग होगा। दरअसल इस मूवी में इनका एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी देखें: Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीरें

Exit mobile version