Dear Zindagi-10-life-lessons-from-this movie

Dear Zindagi: शाहरुख और आलिया की फिल्म से मिले 10 सबक, जो जिंदगी के प्रति बदल देंगे आपका नजरिया 

10 Years of Dear Zindagi: शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को आज दस साल पुरे हो गए है। साल 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म एक रोमांटिक/ड्रामा मूवी से काफी अलग थी। दरअसल इस फिल्म से आप रिश्ते, लाइफ, अपने अंदर की उलझन और खुद को समझने के बारे में काफी कुछ सीख सकते है।

गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म डियर जिंदगी (Dear Zindagi) को आज 10 साल पुरे हो गए है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक लड़की कायरा का किरदार निभाया था, जो अपने करियर, लाइफ और रिश्तों को लेकर काफी उलझन में होती है। हालाँकि तभी उनकी मुलाकात साइकोलॉजिस्ट डॉ जहाँगीर खान/जग (शाहरुख खान) से होती है, जो उन्हें लाइफ को समझने में मदद करते है। बता दे कि इस मूवी में डॉ जहांगीर ने कायरा को कंई कीमती सलाह दी थी, जिसे कोई भी अपनी जिंदगी में आजमा सकता है।

तो चलिए आज Dear Zindagi की 10वीं एनिवर्सरी पर हम आपको इस फिल्म से मिले 10 महत्वपूर्ण Life Lessons के बारे में बताते है।

(1) Don’t let the past blackmail your present, to ruin a beautiful future- Dear Zindagi (2016)

इस सीन में डॉ जग कायरा को समझाते है कि अतीत में जो भी हुआ हमें उसका असर अपने आज पर नहीं पड़ने देना चाहिए, जिससे हमारा आने वाला खूबसूरत भविष्य खराब हो जाए। यानि हमें बीती बातों को भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

(2) जीवनसाथी चुनने में जल्दबाजी नहीं। 

Dear Zindagi के एक अन्य सीन में डॉ जग कायरा को कुर्सियों का उदाहरण देते हुए बताते है कि- हम एक कुर्सी खरीदने से पहले एक के बाद एक कंई कुर्सियां देखते है और जो कुर्सी आरामदायक होती है, उसे खरीदते है तो क्या हमें लाइफ पार्टनर फाइनल करने से पहले ऑप्शन नहीं देखने चाहिए।

(3) अपनी भावनाओं को दबाने की बजाए उन्हें जताना सीखो।

डॉ जहांगीर खान कायरा को समझाते है कि अगर तुम खुलकर रो नहीं सकोगी तो खुलकर हँसोगी कैसे ? यानि हमें अपनी भावनाओं को दबाने की बजाए उन्हें खुलकर जाहिर करना आना चाहिए।

(4) अपनी जिंदगी का स्टेयरिंग व्हील अपने हाथ में रखो। 

Dear Zindagi मूवी से एक महत्वपूर्ण सबक जो सिखने को मिलता कि अगर हम अपनी जिंदगी के फैंसले खुद नहीं लेंगे तो कोई और हमारे लिए फैंसले लेगा। इसलिए हमें अपने लाइफ की डोर अपने हाथों में रखनी चाहिए।

(5) सभी रिश्तो के एहसास की जिम्मेदारी एक रिश्ते पर डालना अनफेयर। 

एक ही रिश्ते से ढेर सारे रिश्तों के एहसास की उम्मीद करना गलत है। उदाहरण के लिए अगर आप चाहे कि आपका लाइफ पार्टनर ही आपके बेस्ट फ्रेंड की तरह आपकी बातें सुने, आपके पेरेंट्स की तरह आपको सपोर्ट करे, आपकी हर प्रॉब्लम को सॉल्व करे और आपकी हर कमी पूरी करे तो ये गलत है। दरअसल आपको एक रिश्ते से इतनी उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए, ये सरासर गलत है।

(6) पुराने पैटर्न और आदत को बदलना। 

एक इंसान की आदत उसे बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। अगर हमे लगे कि हमारी कुछ आदतों हमें आगे बढ़ने से रोक रही है या हम कोई गलती जाने अनजाने में बार-बार दोहरा रहे है तो हमें समय रहते ही उसे बदल देना चाहिए।

(7) आसान रास्ता चुनना गलत नहीं। 

अक्सर दुनिया या समाज का मानना होता है कि जो रास्ता मुश्किल होता है,वहीं सही होता है। हालाँकि डियर जिंदगी में डॉ जग कायरा को समझाते है कि ऐसा क्यों है कि हम हमेशा मुश्किल रास्ता ही चुनते है। हम किसी काम को आसान तरीके से भी कर सकते है और वो भी तब जब हम उस मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार ही ना हो।

(8) हर खराब चीज के लिए खुद को दोष न दे। 

Dear Zindagi मूवी में जब कायरा अपने अधूरे रिश्तों और बचपन में अपने माता-पिता से दूर जाने का दोष खुद को दे रही होती है तो डॉ जहांगीर खान उन्हें समझाते है कि जब बात दूसरों को माफ करने की आती है तो हम कितनी आसानी से उन्हें माफ कर देते है लेकिन जब हमें खुद को माफ करना होता है तो अपने सबसे बड़े दुश्मन बन जाते है।

(9) माता पिता को भी इंसान की तरह देखें। 

अक्सर हम अपने पेरेंट्स को किसी भगवान या सुपरहीरो की तरह देखते है, जिनसे कोई गलती नहीं हो सकती। लेकिन ऐसा नहीं है हमारे माता-पिता भी हमारी तरह इंसान होते है और पहली बार ही ये लाइफ जी रहे होते है, उनसे भी गलतियाँ होना स्वभाविक है। ऐसे में हमें उन्हें माफ करना सीखना चाहिए।

(10) मेंटल हेल्थ के लिए मदद लेना गलत नहीं। 

Dear Zindagi मूवी हमें सिखाती है कि जैसे बुखार होने या कोई चोट आने पर हम तुरंत डॉक्टर के पास जाते है, वैसे ही मानसिक तनाव का इलाज करवाना भी बिल्कुल सामान्य बात है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या होने पर मदद मांगना या थेरेपी लेना कोई गलत नहीं है।

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top