Shahrukh Khan 61st Birthday: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में करीना कपूर का भी एक स्पेशल डांस नंबर होगा। एक्ट्रेस ने आज एक तस्वीर शेयर करते हुए…बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन (Shahrukh Khan 61st Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके फैंस और कई सेलेब्रिटीज उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं किंग खान ने भी अपने जन्मदिन पर अपने प्रसंशकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल इन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म किंग (King) का पहला गाना रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है।
Shahrukh Khan 61st Birthday
वहीं पिछले काफी दिनों से ऐसी भी चर्चा थी कि करीना कपूर का भी इस फिल्म में शाहरुख संग स्पेशल डांस नंबर होगा। वहीं आज शहरूख के बर्थडे पर करीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसका हिंट भी दिया है। दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए किंग खान को बर्थडे विश किया है।
Shahrukh Khan 61st Birthday पर करीना ने लिखा ये कैप्शन
इस तस्वीर में वैसे तो किसी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि इस फोटो में
शाहरुख और करीना की परछाई देखी जा सकती है और दोनों इस दौरान डांस फ्लोर पर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘किंग’ में बेबो की भी एंट्री हो चुकी है।वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे किंग। किंगडम के फॉरएवर साशक। चलो साथ मिलकर डांस करते हैं और इंतजार नहीं कर सकती, 24-12-26.”
शाहरुख और करीना कपूर इन फिल्मों में साथ कर चुके काम
जानकारी के लिए बता दें कि
शाहरुख खान और करीना कपूर आशोका, डॉन और कभी खुशी कभी गम सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इन्हें आखिरी बार साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म Ra.One में साथ देखा गया था। ऐसे में अब दर्शक लंबे समय के बाद इन दो सितारों को स्क्रीन साझा करते हुए देखने के लिए बेहद उत्सुक है।
King फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट
बता दें कि King फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्टर किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी और एक्ट्रेस सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और राघव जुयाल सहित कई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानि 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।