BB 20: माही विज की बेटी का नाम घसीटने पर भड़के विवियन

BB 20: माही विज के सपोर्ट में उतरे विवियन डिसेना, Big Boss 20 में बेटी तारा का नाम घसीटे जाने पर कही ये बात 

BB 20 के घर में एक टास्क के दौरान एक्ट्रेस माही विज की 7 साल की बेटी तारा भानुशाली का नाम घसीटा गया। वहीं अब विवियन डिसेना उनके सपोर्ट में…सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 20 (BB 20) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। दरअसल हाल ही में एक प्रोवोकेशन टास्क के दौरान यंग और लव गिल सहित कंई कंटेस्टेंट ने माही की 7 साल की बेटी तारा भानुशाली का नाम घसीटा। इस बात से माही के एक्स हस्बैंड और एक्टर जय भानुशाली काफी आहात हुए। जय ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि वे कभी भी अपने बच्चों को BB 20 नहीं देखने देंगे।

BB 20 कंटेस्टेंट माही के सपोर्ट में विवियन डिसेना

वहीं जय भानुशाली के बाद अब बिग बॉस 18 के फर्स्ट रनर अप रहे एक्टर विवियन डिसेना ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए माही और जय को सपोर्ट किया है और कहा की बच्चों को इन सब से दूर रखना चाहिए। दरअसल विवियन ने अपने पोस्ट में कहा- “बिग बॉस के साथ पुरे सफर के दौरान, इस शो में आने से पहले और शो के बाद मैं हमेशा इस बात को लेकर जागरूक रहा हूँ कि मैं किस तरह की टिप्पणियाँ कर रहा हूँ। लेकिन इस विशेष घटना ने मुझे अपनी चुप्पी तोड़ने पर मजबूर कर दिया।”

बच्चों को इससे दूर रखें- विवियन डिसेना

विवियन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “जब एक एपिसोड के दौरान मेरी बेटी का नाम घसीटा गया था तो मैंने भी कुछ ऐसा ही महसूस किया था।  मैं जानता हूँ कि ये किसी भी पेरेंट को कितना प्रभावित कर सकता है। आप किसी को पसंद, नापसंद कर सकते है, उनकी गेम पर सवाल उठा सकते है, उनके निर्णय से असहमत हो सकते है या उसकी राय से मतभेद रख सकते है लेकिन कभी भी एक मासूम बच्चे को बड़ों की गेम में न घसीटें। तारा केवल 7 साल की और इस गेम से उसका कोई लेना देना नहीं है।”

माही और जय के बारे में विवियन ने कही ये बात

विवियन ने आगे लिखा, “माही विज, स्ट्रांग रहो, आपकी ताकत खुद आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। आपको और जय भानुशाली की शक्ति और पॉजिटिविटी के लिए कामना करता हूँ। गेम खेलो, अपनी लड़ाईयाँ लड़ो, लेकिन बच्चों और फैमिली मेंबर्स को इन सब से दूर रखो। बिग बॉस के घर के अंदर हो या बाहर, कुछ सीमाएँ ऐसी होती है, जिन्हे कभी नहीं लाँघना चाहिए।”
यहाँ देखिए विवियन डिसेना का BB 20 से संबंधित पोस्ट
BB 20यह भी देखें: Bigg Boss 20: ‘आपका टाइम आ गया है…’ रोहित शेट्टी ने Qazi Touqeer को दिया अपनी फिल्म में गाने का मौका

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top