Bulaye Chhathi Maa Song

Bulaye Chhathi Maa Song: छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ, रिलीज हुआ इनका ‘छठ स्पेशल’ गीत 

Bulaye Chhathi Maa Song: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की  अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का छठ स्पेशल गीत रिलीज हो चूका है। इस गाने में दोनों छठ मैया की पूजा…बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में इनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने इस फिल्म के दो गाने ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘झूमा पटोला’ पहले ही रिलीज ही कर दिए थे। वहीं अब इस फिल्म का नया गाना ‘बुलाये छठी मैया’ भी जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद का रहे है।

Bulaye Chhathi Maa Song रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही ये प्रेम मोल लिया के मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है- ‘बुलाये छठी मैया’ इस गाने में आयुष्मान और शरवरी छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आ रहे है। इस दो दौरान दोनों को घाट किनारे पूजा करते देखा जा सकता है।बता दे कि छठ स्पेशल इस गीत (Bulaye Chhathi Maa Song) को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने गाया है। मनोज मुंतशिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है और हिमेश रेशमिया ने इस गाने को कंपोज किया है।

यहाँ देखिए Bulaye Chhathi Maa Song Video

ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट

वहीं बात करें आयुष्मान और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ कि तो इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। वहीं इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शन और महावीर जैन फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खैर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्य टंडन सहित नजर आएँगे। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।यह भी देखें: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने पूरी की फिल्म ‘Yeh Prem Mol Liya’ की शूटिंग 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top