Bhai Dooj 2026: कार्तिक आर्यन त्यौहार के दिन भी शूटिंग में व्यस्त थे, इसलिए उनकी बहन कृतिका तिवारी सेट पर ही उनके साथ भाई दूज…बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। वहीं आज भाई दूज (Bhai Dooj 2026) के दिन भी वे अपनी आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए सेट पर थे। ऐसे में कार्तिक की बहन और डॉ कृतिका तिवारी ने उन्हें एक क्यूट सा सरप्राइज दिया और सेट पर ही उनसे मिलने पहुंची
कार्तिक आर्यन Bhai Dooj 2026 सेलिब्रेशन
दरअसल हाल ही में
कार्तिक आर्यन ने भाई दूज सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर ने सेट पर ही अपनी बहन संग भाई दूज सेलिब्रेट किया। सामने आई तस्वीरों में कृतिका अपने भाई को तिलक करते करते नजर आ रही है। वहीं इसके बाद कार्तिक पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते है।
कार्तिक ने बहन कृतिका के लिए लिखा प्यारा कैप्शन
वहीं इन तस्वीरों (
Bhai Dooj 2026) को शेयर करते हुए एक्टर ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “शूट पर भी गिफ्ट लेने आ गई। हैप्पी भाई दूज।” वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृतिका ने लिखा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि तुम घर वापिस आ गए।’ वहीं कृतिका उन्हें जवाब देते हुए लिखा, ‘हाँ भाई, आ गया वापिस।’
बेहद प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते है कार्तिक-कृतिका
जानकारी के लिए बता दे कि कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी संग काफी प्यारा बॉन्ड शेयर करते है। ये दोनों भाई-बहन हर त्यौहार साथ मनाते है। वहीं फैंस भी इन दोनों सिब्लिंग्स की तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाते है।यह भी देखें:
Operation Sindoor में लीड रोल निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन, ‘पहलगाम आतंकी हमले’ पर आधारित फिल्म को विवेक अग्निहोत्री कर सकते हैं निर्देशित: रिपोर्टLadaku बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म इस दिन होगी रिलीज लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।