Ladaku

Ladaku बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन, कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म इस दिन होगी रिलीज 

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘Ladaku’ की रिलीज डेट अनाउंस का दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान…फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस की बदौलत बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीतने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं अब कार्तिक की एक फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कार्तिक जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म लड़ाकू (Ladaku) में नजर आएँगे। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

Ladaku मूवी इस दिन होगी रिलीज

दरअसल हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म Ladaku की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक असाधारण सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होने वाली है, जो संघर्ष, महत्वकांक्षा और उम्मीद की प्रेरणादायक दास्ताँ बयां करेगी। यह फिल्म 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बतौर प्रोड्यूसर कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म

बता दें कि इस फिल्म के जरिए एक बार फिर कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी एकसाथ आई है। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी ने ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम किया था। वहीं यह फिल्म कार्तिक के लिए वैसे भी स्पेशल है। दरअसल इस फिल्म के जरिए वे एक्टर के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी शुरूवात करने वाले है। कार्तिक के अलावा इस फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियो और कबीर खान एंटरटेनेंट द्वारा किया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्में

बता दें कि Ladaku के अलावा भी कार्तिक के पास कई अन्य फिल्मे है। दरअसल ये जल्द ही अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी।वहीं इसके अलावा भी कार्तिक के पास ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ और ‘कैप्टेन इंडिया’ सहित कई फिल्में है।यह भी देखें: Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन Captain India की शूटिंग के लिए लंदन पहुँचे कार्तिक आर्यन, शेयर की तस्वीरें 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top