Samantha Ruth Prabhu जल्द ही माँ बनने वाली है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें इनका बेबी बंप…
मशहूर फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल सामंथा प्रेग्नेंट है और ये जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज में ये सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव बनी हुई है और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच आज फिर सामंथा ने अपनी कुछ क्यूट सी तस्वीरें शेयर की है, जिसपर फैंस काफी प्यार बरसा रहे है।
Samantha Ruth Prabhu का बेबी बंप
दरअसल हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपना क्यूट सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है।
सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस को ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहने देखा जा सकता है, वहीं इस दौरान वे मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रह है।
सामंथा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
एक तस्वीर में मॉम-टू-बी को जिम वियर में देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य फोटो में वे ट्रॉउज़र और वाइट टॉप पहने सेल्फी लेते नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने वैसे तो कुछ खास कैप्शन नहीं लिखा, बस इन्होने एक वाइट और एक ब्लैक हार्ट इमोजी बनाई है।

दिसंबर 2025 में राज निदिमोरु संग रचाई थी शादी
बता दे कि Samantha Ruth Prabhu ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ शादी की थी। वहीं शादी के करीब 6 महीनें बाद यानि जून 2026 में इन्होने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं अब ये जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है।
यह भी देखें: Sobhita Dhulipala के 34वें बर्थडे पर नागा चैतन्य ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट





