Janmashtami 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन, ब्रज धाम पहुँची। इस दौरान उन्होंने कान्हा जी का आशीर्वाद लिया और…
आज देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2026)का त्यौहार काफी धुमधाम से मनाया जा रहा है। कान्हा जी के भक्तों के लिए ये दिन काफी खास होता है। इस पावन दिन पर भक्त सुबह से मंदिरों में जाकर कन्हैया की पूजा का रहे है और उन्हें माखन का भोग लगा रहे है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर जन्माष्टमी मनाने वृन्दावन पहुँची। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
निमरत कौर Janmashtami 2026 पर ब्रज धाम पहुँची
दरअसल निमरत कौर ने हाल ही में ब्रज से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को Janmashtami 2026 की शुभकामनाएँ दी है। पहली स्लाइड में एक्ट्रेस बांके बिहारी के दर्शन करते नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें कान्हा जी को पुष्प आदि अर्पित करते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरों में एक्ट्रेस को कान्हा जी की भक्ति में लीन देखा जा सकता है। एक वीडियो में वे वृंदावन के प्रसिद्ध श्री राधावल्लभ मंदिर में इत्र सेवा करते हुए नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में उन्हें हाथ जोड़े कान्हा जी के सामने नतमस्तक होते देखा जा सकता है।
नीम करौली आश्रम भी पहुँची एक्ट्रेस
अपनी वृन्दावन की इस यात्रा (Janmashtami 2026) के दौरान निमरत बरसाने की गलियों में घूमते नजर आई। तस्वीरों में उन्होंने श्री कृष्ण लीला और नीधि वन की झलक भी दिखाई है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस नीम करौली आश्रम भी पहुँची।
निमरत कौर ने दी Janmashtami 2026 की शुभकामनाएँ
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ब्रज धाम की जादुई धुल का आशीर्वाद। दिव्य प्रभु और साक्षात प्रेम की इस भूमि ने मंत्रमुग्ध और सम्मोहित कर दिया। कुछ झलकियाँ साझा कर रही हूँ, जिन्हे शब्दों में बयां करना और पूरी तरह कैद करना मुश्किल है। सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।”
यह भी देखें: Friendship Day 2026 पर बॉलीवुड सितारों को आई दोस्तों की याद, शेयर की अनदेखी तस्वीरें





