Samuk Movie: अक्षय कुमार जल्द ही विपुल शाह की सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म के बारे में अपडेट सामने आया है
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच हाल ही में अक्षय ने अपनी नई फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया है। दरअसल ये लंबे समय के बाद निर्माता, निर्देशक विपुल शाह की फिल्म समुक (Samuk) में नजर आएँगे।
अक्षय कुमार ने शुरू की Samuk फिल्म की शूटिंग
बता दे कि यह एक साई-फाई एलियन सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा करेंगे और विपुल शाह इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। यह एक बड़े लेवल की पैन इंडिया मूवी होने वाली है।
Samuk के सेट से शेयर किया वीडियो
दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी इस आगामी फिल्म ‘Samuk’ के बारे में अपडेट दिया है। वीडियो में अक्षय ब्लैक सूट-बूट पहने और आँखों पर काला चश्मा लगाए फिल्म का क्लैपबोर्ड थामे नजर आ रहे है। अक्षय इस फिल्म में विवान आहूजा का किरदार निभाएंगे।
नए किरदार में नजर आएँगे अक्षय कुमार
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “नया जॉनर, नया किरदार, नई चुनौती, विवान आहूजा ड्यूटी के लिए तैयार। समुक की शूटिंग आज से शुरू।
यह भी देखें: Dil Chahta Hai: आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना की फिल्म को पुरे हुए 25 साल, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लिखा इमोशनल नोट





