Sridevi Biography: श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर इनकी बायोग्राफी के बारे में अपडेट सामने आया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इनकी बायोग्राफी की कवर फोटो…
भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके फैंस, फैमिली और कंई इंडस्ट्री के उनके कंई दोस्त उन्हें याद कर रहे है। वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इनकी जयंती पर एक खास पोस्ट (Sridevi Biography) शेयर करते हुए इन्हे विश किया है।
Sridevi Biography इस नाम से होगी जारी
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बायोग्राफी की कवर फोटो साझा की है। इस कवर फोटो में दिंवगत अभिनेत्री वाइट कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस बुक का नाम “Empress- The Definitive Biography of Sridevi” है। इसके अलावा कवर फोटो पर अमिताभ बच्चन का श्रीदेवी के लिए एक ब्यान- ‘बेमिसाल प्रतिभा की मिसाल’ भी छपा हुआ।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ‘Sridevi Biography’ की कवर फोटो
वहीं इस कवर फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “द वन एंड ओनली। आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।” इसके साथ ही ‘देसी गर्ल’ ने इनकी बायग्राफी के बारे में अपडेट देते हुए लिखा, “Empress, जल्द आ रही है।”
2023 में हुई थी ‘Sridevi Biography’ की घोषणा
जानकारी के लिए बता दे कि वर्ष 2023 में Westland Books ने श्रीदेवी के जीवन पर एक किताब लाने की घोषणा की थी। उस समय श्रीदेवी के पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने इसका समर्थन किया था और इस किताब को लिखने वाले लेखक धीरज कुमार को अपने परिवार का करीबी बताया था। उस समय इस बुक का नाम ‘Sridevi: The Life of a Legend’ होने वाला था, हालाँकि अब इस बुक Sridevi Biography का नाम बदलकर Empress कर दिया गया है।
- यह भी देखें: Viral Video: जान्हवी कपूर ने विशाल जेठवा और ईशान खट्टर के साथ किया नागिन डांस, होमबाउंड के सेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो
- Dhindhora 2: कविता मामी के साथ दिखे टीटू मामा, भुवन बाम ने शुरू की ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग
- Alpha की रिलीज पर आलिया भट्ट की 97 साल की नानी ने यूँ दी शुभकामनाएँ, सोनी राजदान ने शेयर की बेहद खास तस्वीर





