Rashmika Mandanna को हिप इंजरी के बाद डॉक्टरों ने 6 हफ्तों तक आराम की सलाह दी है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने घर पर अपनी फैमिली के बीच…
मशहूर फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Mysaa’ की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट आई थी। दरअसल इस फिल्म के एक मुश्किल डांस सीक्वेंस के दौरान उन्हें हिप इंजरी (कूल्हे की चोट) हो गई थी। वहीं इसके बाद डॉक्टरों ने इन्हे 6 हफ्तों तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। रश्मिका इन दिनों अपने प्रोफेशनल काम से दूर अपने घर पर फैमिली के बीच समय बिता रही है। वहीं अब इन्होने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।
घर पर समय बिता रही Rashmika Mandanna
दरअसल हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हुए देखा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस की माँ, सास, पति और अन्य फैमिली मेंबर्स उनके साथ नजर आ रहे है।

एक तस्वीर में रश्मिका अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा का हाथ थामे नजर आ रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस की सास और माँ दोनों एकसाथ नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में उन्हें अपने पेट डॉग्स के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने दिखाया कि जब वे लंबे समय तक घर पर रहती है तो उनकी दिनचर्या कुछ इसी प्रकार होती है।

रश्मिका ने कहा- प्यार और पॉजिटिविटी से घिरी हुई हूँ
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, “अगर मैं लंबे समय तक घर पर रहती हूँ तो मेरे दिन कुछ इसी प्रकार दिखते है। यह कितनी अजीब बात है कि जब आप भाग-दौड़ भरी जिंदगी जी रहे होते है तो धीमे पड़ने का ख्याल ही डरावना लगता है। लेकिन जब आपको धीमे होने के लिए मजबूर किया जाता है तो पागलों की तरह दौड़भाग करना डरावना लगता है, शायद यही जिंदगी है। ढेर सारी प्यार, दुआओं और पॉजिटिविटी से घिरा हुआ हूँ।”

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्में
बात करें रश्मिका मंदाना की प्रोफेशनल लाइफ कि इन्हे पिछली बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में ये शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आई थी। वहीं अब रश्मिका जल्द ही अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’ में नजर आएंगी। इसके अलावा इनके पास फिल्म ‘Mysaa’ भी है।





