Sunny Deol-Preity Zinta

Sunny Deol-Preity, Batwara 1947 की रिलीज से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले Sunny Deol और Preity Zinta

Sunny Deol-Preity Zinta हाल ही में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। दरअसल इनकी फिल्म ‘बँटवारा 1947’ जल्द ही…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी उपकमिंग फिल्म बँटवारा 1947 को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में सनी के साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आएंगी। इन दिनों ये दोनों सितारे (Sunny Deol-Preity Zinta) जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। वहीं बीते दिनों ये अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे, जहां इन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

Sunny Deol-Preity Zinta की सीएम योगी से मुलाकात

दरअसल प्रीति जिंटा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की  तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान नारंगी कलर का सूट पहने दिखी, वहीं सनी भी पैंट-शर्ट और एक हैट पहने कैजुअल लुक में दिखे।

सामने आई तस्वीरों में Sunny Deol-Preity Zinta को सीएम योगी के ऑफिस में देखा जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें भगवान की मूर्ति भेंट में देकर उनका स्वागत किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

sunny-deol-preity-zinta

Preity Zinta ने कुंभ मेले के लिए किया योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद

जिंटा ने लिखा, “हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। किताबों और पढ़ने को लेकर उनके जूनून मुझे बेहद पसंद आया। प्रयागराज में महाकुंभ मेले का इतना शानदार आयोजन करने के लिए योगी जी आपका धन्यवाद। यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था।”

preity-zinta with cm yogi

सनी देओल ने भी शेयर की तस्वीरें

बता दे कि बीते दिन सनी देओल ने भी सीएम योगी से मुलाकात की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनसे बहुत ही सुखद और आत्मीय बात हुई।”

Sunny Deol-Preity Zinta

यह भी देखें: Batwara 1947: सनी देओल ने माँ प्रकाश कौर को डेडिकेट की अपनी फिल्म ‘बँटवारा 1947’

Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top