Friendship Day 2026 पर बॉलीवुड सितारों को आई दोस्तों की याद, शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

Friendship Day 2026: कार्तिक आर्यन, काजोल, अनिल कपूर और सुनील शेट्टी सहित कंई सितारों ने फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को…

आज अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें विश कर रहा है। ऐसे में कंई बॉलीवुड सितारों ने भी Friendship Day 2026 पर अपने फ्रेंड्स को याद किया है।

Friendship Day 2026 पर कार्तिक आर्यन का पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का एक मशहूर गाना ‘तेरा यार हूँ मैं’ शेयर करते हुए मित्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी है। बता दे कि इस गाने में बेहद ही प्यारे ढंग से दोस्ती को दर्शाया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है।

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी ‘तेरा यार हूँ मैं’ डे। आपको और आपके दोस्तों को है हैप्पी फ्रेंडशिप डे।”

Friendship Day 2026

सुनील शेट्टी ने किया दोस्तों को याद

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दोस्तों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए Friendship Day 2026 की शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कहते है कि दोस्त वो परिवार होता है, जिसे हम खुद चुनते है। इस तस्वीर को देखकर मैं कह सकता है कि मैंने अच्छा चुनाव किया है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे फॉरएवर दोस्तों।”

Suniel shetty on Friendship Day 2026

इंसान की असली दौलत दोस्त होते है- अनुपम खेर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए दोस्त और दोस्ती के महत्व के बारे में बताया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज फ्रेंडशिप डे है और मैं हमेशा कहता हूँ कि इंसान की असली दौलत बैंक बेलेंस नहीं होती, बल्कि उसके दोस्त होते है। दोस्ती बिल्कुल टेप रिकॉर्डर के पोज बटन जैसी होती है। महीनों बाद मिलो या सालों बाद, बस बटन दबता है और बातें फिर वहीं से शुरू हो जाती है।”

Anupam Kher

बिपाशा-करण ने यूँ मनाया Friendship Day 2026

बॉलीवुड के प्यारे कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने भी अपने दोस्तों संग फ्रेंडशिप डे मनाया। इन्होने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी फ्रेंडशिप डे।”

bipasha basu friendship day

यह भी देखें: Best Friend Day 2026: शाहरुख-सलमान से लेकर अनन्या-सुहाना तक, बेहद जिगरी दोस्त है ये 10 सितारे 

Friendship Day पर जेनिफर विंगेट ने शेयर किया अपनी हल्दी सेरेमनी का अनदेखा वीडियो, दोस्तों के नाम लिखा खूबसूरत नोट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top