
Naitik और नायरा का रीयूनियन… 10 साल बाद फिर साथ दिखे करण मेहरा और अशनूर कौर
Naitik and Naira Reunion: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पिता और बेटी का किरदार निभाने वाले एक्टर करण मेहरा अशनूर कौर हाल ही लंबे समय के बाद साथ दिखे। करण इस दौरान अपनी ऑन स्क्रीन बेटी के साथ…
Naitik and Naira Reunion
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फैंस के पसंदीदा टीवी शोज में से एक है। इस शो की लोकप्रियता का आलम यह है कि लोग इसके एक्टर्स को उनके रियल नाम की बजाय इस शो में उनके किरदार के नाम से ज्यादा जानते है। वहीं अब इस सीरियल में पिता और बेटी का किरदार निभाने वाले नैतिक सिंघानियां (करण मेहरा) और नायरा सिंघानिया (अशनूर कौर) लंबे समय के बाद साथ नजर आए और इनके रीयूनियन (Naitik and Naira Reunion) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के Naitik and Naira Reunion
दरअसल करण मेहरा और अशनूर कौर की मुलाकात हाल ही में एक फ्लाइट में हुई। सामने आई तस्वीरों ये दोनों फ्लाइट में साथ ही बैठे हुए नजर आ रहे है। वहीं अपनी ऑनस्क्रीन बेटी से मिलने के बाद करण बेहद खुश दिखे और उन्होंने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अपनी ऑनस्क्रीन बेटी से मिले करण मेहरा
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक सिंघानियां ने लिखा, ” 10 साल के बाद जर्नी एक पुरे सर्कल में आ गई है। मेरी ऑनस्क्रीन बेटी अशनूर कौर के साथ सफर करना और ये रिश्ता क्या कहलाता है के उन सुनहरें पलों को फिर से याद किया। इस खूबसूरत रीयूनियन और कभी न टूटने वाली अटूट दोस्ती के लिए आभारी हूँ।”

अशनूर कौर ने भी जताई खुशी
वहीं अशनूर ने भी करण के इस पोस्ट (Naitik and Naira Reunion) पर एक प्यारा सा कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “बिल्कुल सही, एक सर्कल पूरा हो गया। आपके साथ हमेशा फन होता है।” इसके अलावा अशनूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी करण मेहरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा , “सच में एक फुल सर्कल।”
2009 में ऑन एयर हुआ था ‘ये रिश्ता क्या क्या कहलाता है’
बता दे कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शुरूवात 2009 में हुई थी। इस सीरियल की कहानी उदयपुर की एक सिंघानियां फैमिली की डेली लाइफ की इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पहले करण मेहरा और हिना खान लीड रोल में थे, वहीं रोहन मेहरा और अशनूर कौर ने इनके बच्चों का किरदार निभाया था।
