Friendship Day 2026: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हाल ही में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी है। वहीं अब इन्होने अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो…
मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अब शादी के बंधन में बंध चुकी है। दरअसल इन्होने 18 जुलाई को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल के साथ क्रिश्चियन रीती-रिवाजों के साथ शादी की थी। हालाँकि अब लगता है कि जेनिफर की इस शादी में कुछ इंडियन रश्में भी निभाई गई। दरअसल एक्ट्रेस ने आज Friendship Day के मौके पर अपनी हल्दी सेरेमनी का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है।
जेनिफर विंगेट ने Friendship Day पर दिखाई अपनी हल्दी फंक्शन की झलक
जेनिफर विंगेट ने हाल ही में अपनी हल्दी सेरेमनी का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सभी पीले रंग के कपड़ो में नजर आ रहे है। वहीं दुल्हन जेनिफर ने अपनी हल्दी के लिए हल्के ग्रीन रंग का लहंगा चुना था, जिसपर बड़े-बड़े ब्लैक एंड वाइट फूल बने हुए थे। इस दौरान उनके दूल्हे विलियम भी उनसे ट्विनिंग करते दिखे।
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया। दरअसल वे इस दौरान अपने दोस्तों और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ खूब डांस करते दिखी।

दोस्तों ने प्लान की थी जेनिफर की हल्दी सेरेमनी
वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन भी लिखा है और अपने सभी दोस्तों को Friendship Day की शुभकामनाएँ दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी हल्दी सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं थी बल्कि प्यार से भरा एक पल था। जब भी मैं इन तस्वीरों को देखती हूँ, तो मुझे कुछ नया नजर आता है- एक स्माइल, एक हग, और हर कोई जो हमे चीयर कर रहा था कि सब कुछ सही से हो।”

जेनिफर विंगेट ने लुटाया अपने दोस्तों पर प्यार
जेनिफर ने आगे लिखा, “मुझे पता है कि लोग हमेशा कहते है कि वे अच्छे दोस्त पाकर लकी है, लेकिन मैं सबसे ज्यादा लकी हूँ। मैंने लाइफ में जरूर बहुत कुछ अच्छा किया होगा, जो मुझे आप जैसे दोस्त मिले। इस दिन को प्लान करने के लिए, मुझे इतना ज्यादा प्यार करने के लिए और मुझे इतना हँसाने के लिए कि मेरे गाल दुखने लग जाए और मुझे यह याद दिलाने के लिए कि लाइफ का सबसे बड़ा गिफ्ट वे लोग होते है जो हर मुश्किल में आप साथ खड़े रहते है।”
“मेरे फेवरेट लोगों को Happy Friendship Day। आप लोग मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन तोहफों में से एक है और हमेशा रहेंगे।”

यह भी देखें: Jennifer Winget ने तलाक के 12 साल बाद रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन है एक्ट्रेस के विदेशी पति William Ishmael





