Bollywood

Sushant Singh Rajput की 6th डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुई बहन श्वेता सिंह, शेयर की एक्टर की राम अवतार में तस्वीर 

Sushant Singh Rajput : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज इस दुनिया से गए 6 साल हो चुके है, लेकिन आज भी उनकी फैमिली और अनगिनत फैंस उन्हें काफी मिस करते है।

14 जून 2020… यही वो काला दिन था जब बॉलीवुड का एक प्रतिभाशाली सितारा सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया को अलविदा कह गया। इनके जाने से इनके अनगिनत फैंस, फैमिली और दोस्तों को बड़ा झटका लगा था। वहीं आज सुशांत की 6th डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में एक बार फिर इनकी फैमिली और फैंस के पुराने जख्म हरे हो गए और लोग इन्हे याद कर काफी भावुक हो गए। वहीं अब सुशांत की बहन ने भी एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें काफी याद किया है।

Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह का पोस्ट

दरअसल कुछ समय पहले ही श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने दिवंगत भाई सुशांत सिंह राजपूत की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने सुशांत का जिंदगी जीने का नजरिया और उनकी दयालुता से लोगों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक असर आदि को याद किया है।

Sushant Singh Rajput

दरअसल श्वेता ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “6 साल, समय बीत गया लेकिन फिर भी कुछ आत्माएं (Souls) टाइम से परे बड़ी हो जाती है। जब भी मैं भाई के बारे में सोचती हूँ तो मैं ये नहीं सोचती कि वे कैसे चले गए बल्कि मैं ये सोचती हूँ कि वे कैसे जिए।”

Sushant Singh Rajput को ब्रह्मांड, तारों आदि में थी दिलचस्पी

“मैं उनकी बच्चों जैसी उत्सुकता, लाइफ के प्रति उनका आकर्षण, तारों, यूनिवर्स और इंसानी मन के उनके रहस्यों के बारे सोचती हूँ। मैं उस इंसान के बारे में सोचती हूँ, जो सभी के साथ सम्मान से पेश आता था, चाहे वे कोई भी हो। मैं उस इंसान के बारे में सोचती हूँ, जिसने हमे सिखाया की अगर सफलता के साथ दयालुता नहीं है तो उसका कोई खास मतलब नहीं है।”

Sushant Singh Rajput की बहन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “पिछले सालों में मैंने एक बात महसूस की है कि प्यार टाइम के नियमो को नहीं मानता। इंसान भले ही हमारी नजरों से दूर चला जाए लेकिन एक खूसबूरत आत्मा का असर अनगिनत जिंदगियों पर बना रहता है।”

Sushant Singh Rajput

भाई आज भी जिंदा है- Sushant Singh Rajput की बहन श्वेता सिंह कीर्ति

जब भी कोई गुस्से की बजाय दया, अज्ञान की बजाय ज्ञान, निराश की बजाय उम्मीद या किसी की परखने की बजाय प्यार चुनता है तो भाई जिन मूल्यों के साथ खड़े थे उसका एक छोटा सा हिस्सा जीवित हो जाता है। अगर हम उन्हें सबसे अच्छी श्रद्धांजलि दे सकते है तो वो दुखी होकर नहीं बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए मूल्यों को अपनाकर दी जा सकती है। जिज्ञासु बनें, दयालु बनें, सीखते रहे, बिमा डर के सपने देखें और दुनिया को कभी भी अपन दिल को कठोर न होने दें।

किसी लाइफ की अहमियत इस बात से नहीं मापी जाती कि वो कितनी लंबी थी बल्कि इससे देखी जाती है कि उसने कितनी जिंदगियों पर असर डाला। और अगर इस नजरिए से देखें तो भाई आज भी पूरी तरह जिंदा है। आप लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते है। आपको हमेशा प्यार किया जाएगा और आपको हमेशा याद किया जाएगा, सुशांत सिंह राजपूत।”

Sushant Singh Rajput

अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत

जिन्हे नहीं पता, उनके लिए बता दे कि Sushant Singh Rajput 14 जून 2020 को अपने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इसके बाद लंबी सीबीआई जाँच चली और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत का कारण आत्महत्या बताया गया।

यह भी जरूर देखें:

Dhinchak Pooja Wedding: ‘अब ये गाएंगे शादी मैंने कर ली आज’, ढिंचैक पूजा ने शेयर की वेडिंग फोटोज तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट 

Rahul Roy: कभी बॉलीवुड पर किया राज और आज हुए पाई-पाई के मोहताज, ‘आशिकी’ फेम एक्टर ने माँगा काम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *