
‘ये कोई नेशनल न्यूज नहीं है…’, Karan Johar ने इंस्टा पर SRK-आलिया भट्ट को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी
Karan Johar ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान, आलिया भट्ट और मनीष मल्होत्रा सहित कंई सेलेब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया। वहीं अब उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई है।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अक्सर अपनी फिल्मों के वजह से फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। वहीं हाल ही में करण ने कुछ ऐसा किया, जिसे लोग सोच में पड़ गए कि आखिरकार इन्होने बड़ा कदम क्यों उठाया। दरअसल बीते दिन इन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने करीबी दोस्तों, फिल्ममेकर्स और कंई बड़ी हस्तियों को अनफॉलो कर दिया, जिसमे शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करीना कपूर सहित कंई सेलेब्रिटीज शामिल थे।
Karan Johar ने इंस्टा पर क्यों किया सेलेब्रिटीज को अनफॉलो
वहीं अब करण जौहर ने ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है। दरअसल फिल्ममेकर ने बताया कि उन्होंने अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए ऐसा किया है। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। अपनी इस पोस्ट में इन्होने लिखा, “ये डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर जो टाइम और एनर्जी लगाता हूँ, मैंने उसे बचाने के लिए सभी को अनफॉलो किया है। भगवान के लिए, ये कोई नेशनल न्यूज नहीं है। प्लीज क्लिकबेट कुछ और करिए, ये बिल्कुल भी महत्व नहीं रखता।”

इतने लोगों को फॉलो करते है Karan Johar
जानकारी के लिए बता दे कि Karan Johar को इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन लोग फॉलो करते है। वहीं करण ने हाल ही में कंई बड़ी हस्तियों को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया। ये अभी केवल 48 लोगों को ही फॉलो करते है।

अक्सर अपने बच्चों के साथ फोटोज साझा करते है करण
बता दे कि करण जौहर फिल्ममेकर होने के साथ-साथ एक प्राउड पिता भी है। ये अक्सर अपने जुड़वाँ बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है।

यह भी देखें: Sreeleela: वाइट ऑफ शोल्डर गाउन में बिल्कुल राजकुमारी सी दिखी श्रीलीला, देखें तस्वीरें
