
Karishma Tanna Baby Shower की वीडियो वायरल, पहले गाए शिव भजन और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में की गोदभराई
Karishma Tanna Baby Shower: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने की गोदभराई काफी स्पेशल रही। दरअसल उन्होंने दो अलग-अलग रीती-रिवाजो और परंपराओं से अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।
Karishma Tanna Baby Shower
कंई मशहूर टीवी सीरियल और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एन्जॉय कर रही है। दरअसल करिश्मा प्रग्नेंट है और वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। इसी बीच हाल ही में इनकी गोदभराई का फंक्शन (Karishma Tanna Baby Shower) हुआ, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
Karishma Tanna Baby Shower: शिव भक्ति में लीन दिखी मॉम-टू-बी
बता दे कि करिश्मा तन्ना ने अपनी गोदभराई का फंक्शन काफी अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन पर अपने घर में भजन-कीर्तन रखा था। इस दौरान उन्होंने एक बैंड को बुलाया था, जिसके साथ वे खुद भी भजन गुनगुनाते नजर आई। वहीं इस दौरान करिश्मा की फैमिली और इंडस्ट्री से उनके कुछ दोस्त भी वहां मौजूद रहे।

करिश्मा तन्ना की साउथ इंडियन स्टाइल गोदभराई
वहीं इस गोदभराई के बाद करिश्मा का साउथ इंडियन स्टाइल में भी बेबी शावर हुआ। इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही थी, वहीं नेकलेस, हाथों में चूड़ियाँ और मांगटीके के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा ने पहले अपने पति वरुण के साथ मिलकर पूजा की और इसके बाद सभी होने वाले मम्मी-पापा को आशीर्वाद देते नजर आए। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर माँ बनने की खुशी साफ झलक रही है।

करिश्मा तन्ना ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस (Karishma Tanna Baby Shower ने एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। करिश्मा ने लिखा, “साउथ इंडियन स्टाइल में मनाए गए हमारे पहले गोद भराई समारोह से मिले प्यार, आशीर्वाद और भावनाओं में हम अभी भी डूबे हुए है।
“तुलु के सुंदर रीती-रिवाजों, पवित्र परंपराओं, मंत्रों, फूलों, साड़ी और हर छोटी-छोटी परंपरा को इतने करीब से देखना सचमुच जादुई अनुभव था। मानों हम कोई सपना जी रहे हो, जिसे हमने सिर्फ कल्पना में देखा था। पूजा-अर्चना से लेकर फैमिली के आशीर्वाद तक हर हर रश्म में व्यापत स्नेह और प्यार तक, पूरा दिन हम दोनों और हमारे नन्हे बच्चे के लिए बेहद पवित्र, भावुक और विशेष रहा। एक सपना सबसे खूबसूरत, पारंपरिक तरीके से सच हुआ। हमारा दिल खुशी से भरा है। इस खूबसूरत नए चैप्टर में साथ कदम रखते हुए हम बेहद आभारी, सुरक्षित, प्यार से घिरे हुए और प्यार से परिपूर्ण महसूस कर रहे है।”

सेलेब्स ने दी मॉम-टू-बी को बधाई
करिश्मा तन्ना के इस पोस्ट पर रिद्धिमा पंडित, मृणाल ठाकुर और हिना खान सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही फैंस भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रह है।
