बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एकता कपूर की फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी।
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानि गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार है। दरअसल यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। ये एकता कपूर की फिल्म हीरो की हॉररइन (Hero Ki Horrorine) से डेब्यू करेंगे। हाल ही में के फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।
Hero Ki Horrorine से डेब्यू करेंगे यशवर्धन आहूजा
दरअसल हाल ही में यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ के बारे में ऑफिशियल अपडेट सामने है। दरअसल इस फिल्म में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नीतांशी गोयल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म यशवर्धन की माँ और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को भी देखा जाएगा।
यह भी जरूर देखें: Takshakudu में दिखेगा लापता लेडीज की ‘फूल’ का अनदेखा अवतार, जानिए कब और कहाँ रिलीज होगी फिल्म
साजिद खान करेंगे डायरेक्शन
बता दे कि Hero Ki Horrorin एक हॉरर कॉमेडी मूवी होने वाली है, जिसका निर्देशन साजिद खान करेंगे। वहीं एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट और कास्ट
एकता कपूर की इस मूवी Hero Ki Horrorine में यशवर्धन आहूजा और नीतांशी गोयल के अलावा सुनीता आहूजा, जेमी लिवर, चंकी पांडे, बृजेन्द्र काला और सिमरत कौर रंधावा सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।
यह भी जरूर देखें: गोविंदा और सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, एक्टर की पत्नी ने वापिस ली Divorce की अर्जी





