The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। बता दे कि यह फिल्म…
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द वन (The Vvaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था। वहीं आज इस फिल्म का ट्रेलर (The Vvaan Trailer) भी रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस के बीच काफी चर्चा में बना हुए है।
The Vvaan Trailer हुआ रिलीज
‘द वन’ फिल्म के ट्रेलर की शुरूवात एक रहस्यमयी जंगल के साथ होती है। दरअसल इस वन को बेहद खतरनाक बताया गया है और यहां सूर्यास्त के बाद प्रवेश करना वर्जित है। तभी ट्रेलर में तमन्ना भाटिया की एंट्री होती है जो अपने पति (सिद्धार्थ) के साथ छठ पूजा सेलिब्रेट करने के लिए अपने गाँव जाना चाहती है, हालाँकि उनके पति गोवा में छुट्टी का प्लान बनाते है।
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि कैसे गाँव में विकास के लिए ‘वन देवी’ नामक एक जंगल के कुछ पेड़ काटने की बात की जाती है। हालाँकि गाँव वाले इसके लिए तैयार नहीं होते। वहीं जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती ,है सिद्धार्थ के किरदार के साथ कुछ अजीब सी घटनाएँ होने लगती है।
यहाँ देखिए The Vvaan Trailer:
The Vvan की रिलीज डेट
बता दे कि ‘द वन’ फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Chhathi Maiya Song: घाट किनारे छठ पूजा करते दिखी तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ फिल्म का दूसरा गाना रिलीज





