Govinda Divorce

गोविंदा और सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, एक्टर की पत्नी ने वापिस ली Divorce की अर्जी 

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में बांद्रा के फैमिली कोर्ट में पहुंची, जिसके बाद से उनकी Divorce की खबरों को हवा मिल गई। वहीं अब उनके कोर्ट जाने की वजह सामने आई है।

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानि गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए है। दरअसल गोविंदा को लगातार उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया जाता है, जिससे उनके अफेयर की खबरें खूब वायरल होती रहती है। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनके बारे में कुछ ऐसे ब्यान दे चुकी है, जिससे उनके अफेयर की खबरों को और भी हवा मिलती है।

Divorce की अर्जी वापिस लेने कोर्ट पहुंची थी सुनीता आहूजा

वहीं इन सब के बीच आज सुनीता आहूजा बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट पहुंची, जिसको बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगाने लगे कि गोविंदा का जल्द ही उनकी पत्नी से तलाक होने वाला है। दरअसल कोर्ट से बाहर निकलते समय सुनीता और उनका बेटा यशवर्धन काफी गुस्से में दिखाई दिए। वहीं जब बाहर मौजूद पैपराजी ने उनसे पूछा कि कोर्ट में क्या हुआ तो उन्होंने गुस्से में कहा कि- “बर्थडे मनाने आए थे।”

मैनेजर ने गोविंदा-सुनीता के Divorce के बारे में कही ये बात

वहीं अब गोविंदा के मेनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि उनका Divorce नहीं होने वाला है और  सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापिस ले ली है। दरअसल मैनेजर ने स्क्रीन के साथ बातचीत में बताया कि, “सुनीता जी ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापिस ले लिया है। दोनों के बीच कोई अलगाव नहीं है। उन्होंने उस समय जो कहा, उन्हें उस समय वैसा ही महसूस हुआ होगा और अब उन्होंने तलाक का केस वापिस ले लिया है। यह ख़ुशी की बात है और मुझे उनका ये कदम बेहद अच्छा लगा।”

जो कुछ हुआ वो अच्छा नहीं था…

मैनेजर ने आगे कहा, “मुझे बस इस बात का दुख है कि यह मामला (Divorce का मामला) बहुत ज्यादा सार्वजानिक हो गया लेकिन ऐसा हो जाता है। गोविंदा जी और बच्चे इस बात को लेकर न्यूट्रल है। यह बस ऐसा ही है कि किसी को अपनी गलती का एहसास हुआ और वो घर लौट आया। उम्मीद है कि भगवान सभी को समझ दे। जो कुछ भी हुआ वो अच्छा नहीं था लेकिन अब बात पुरानी हो चुकी है।”

2024 में सुनीता आहूजा ने दायर की थी Divorce की अर्जी

बता दे कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, क्रूरता और परित्याग जैसे कंई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं बीते दिनों जब गोविंदा को उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया था तो सुनीता ने कहा था कि- ‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए।’  ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े >>> Govinda रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग स्पॉट हुए, भड़की पत्नी सुनीता आहूजा, कहा-‘बेटी की उम्र की लड़की के साथ’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top